menu-icon
India Daily

T20 World Cup: मिशेल ने सूर्या स्टाइल में लपका कैच, रिकल्टन की थामी उड़ान; बनी विश्व कप सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम

टी20 विश्व कप 2026 दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. डेरिल मिशेल ने कल के मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी रियान रिकल्टन का कैच लपककर मुकाबले को एक नया मोड़ दिया था.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20 World Cup: मिशेल ने सूर्या स्टाइल में लपका कैच, रिकल्टन की थामी उड़ान; बनी विश्व कप सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम
Courtesy: India Daily

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. यहां पर हर मैच एक अलग रोमांच लेकर आता है, जोकि फैंस को सांसे थामने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में. कल यानी की 14 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला जा रहा था. जिसमें डेरिल मिशेल ने रयान रिकेल्टन का एक शानदार बाउंड्री कैच लपका.

अपने बल्ले से धमाल मचा रहे रियान रिकल्टन महज 21 रन बनाकर ही आउट हो गए. कीवी टीम ने मैच में 175 रन बनाए थे, हालांकि अफ्रीकन प्लेयर एडन मार्करम की आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया.

शानदार कैच से टूटा साझेदारी का सपना

कल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला जिसमें अफ्रीकन टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया. हालांकि उससे पहले साथ अफ्रीका के रिकल्टन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपनी विकेट गंवा दी. उन्होंने गेंद को हवा में लॉन्ग-ऑन की दिशा में खेला, जहां पहले से ही न्यूजीलैंड के सैनिक डैरिल मिशेल तैनात थे. 

मिशेल ने बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन संतुलन और फुर्ती का प्रदर्शन किया. पहले रिवर्स-कप तकनीक से गेंद को थामा, फिर जब उन्हें यह महसूस हुआ कि वह सीमा रेखा से बाहर जा सकते हैं तो उन्होंने गेंद को हवा में अंदर की ओर उछाला और जल्दी से अंदर आकर गेंद को लपक लिया. इस कैच के बाद रिकल्टन को 11 गेदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा.

ब्रेविस की आक्रामक शुरुआत

नए बल्लेबाज के रूप में देवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर आए और आते ही चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. गेंद बाउंड्री की ओर तेजी से गई, जिसे ग्लेन फिलिप्स ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे. ओवर की आखिरी गेंद डॉट रही.

अफ्रीका ने सुपर 8 में पक्की की जगह

कल की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अफ्रीका सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. बता दें ग्रुप डी में अफ्रीका ने अब तक 3 मैच खेले हैं और टीम ने तीनों ही मैच में अपनी जगह पक्की की है. टीम अब 6 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर काबिज है.