menu-icon
India Daily

भारत से मुकाबले से पहले कांपा पाकिस्तान! वीडियो में देखें डगआउट में भयानक सांप निकलने से खिलाड़ियों में दहशत

रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला होने वला है लेकिन बारिश इस मैच का रोमांच बिगाड़ सकती है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
भारत से मुकाबले से पहले कांपा पाकिस्तान! वीडियो में देखें डगआउट में भयानक सांप निकलने से खिलाड़ियों में दहशत
Courtesy: @Cricket_live247

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कब का सबसे रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है. यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस महामुकाबले से पहले कुछ ऐसा हुआ जिस ने पाकिस्तानी टीम को चिंता में डाल दिया.

शुक्रवार की शाम पाकिस्तान टीम के के प्रेमदासा स्टेडियम में पहुंचने से पहले ही उनके डगआउट में एक सांप निकल आया. सांप को देखते ही स्टेडियम के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए. हालांकि उन्होंने सांप को मारने के बजाय उसका रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया. अगर यह सांप किसी की नजर में नहीं आता तो बड़ा हादसा हो सकता था.

पाकिस्तान के डगआउट में जो सांप दिखा उसे रैट-स्नेक या स्थानी भाषा में गरड़िया सांप कहा जाता है. वहीं भारत में इन सांपों को धामिन के नाम से पुकारा जाता है. जानकारी के मुताबिक धामिन प्रजाति का ये सांप जहरीला नहीं होता.

श्रीलंका में पाए जाते हैं 100 से ज्यादा सांप

श्रीलंका में 100 से ज्यादा तरह से सांप पाए जाते हैं जिनमें से करीब 20 फीसदी सांप विलुप्त होने की कगार पर हैं. श्रीलंका सरकार के साथ यहां के लोग भी इन सांपों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर सबकी नजर

रविवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है. भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले का सभी क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन इस बीच खबर ये भी है कि इस मैच में बारिश पड़ने के भी संकेत हैं. बारिश इस मैच का रोमांच खत्म कर सकती है. मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि विश्व कप में भारत के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड काफी खराब रहा है, हम इतिहास नहीं बदल सकते लेकिन क्रिकेट में हर दिन नया होता है और हम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे. उन्होंने कहा कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ हमारी खेलने की पूरी तैयारी है, हम पूरे 40 ओवर शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.