menu-icon
India Daily

हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर माहिका शर्मा संग कंफर्म किया रिलेशनशिप, गर्दन पर बनवाया खास टैटू हुआ वायरल

हाल ही में हार्दिक ने अपने नए हेयरकट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जो तेजी से वायरल हो गई. इस फोटो में उनके गर्दन के पीछे एक नया टैटू साफ दिखाई दे रहा है, जिसमें 'M' अक्षर बना हुआ है.

antima
Edited By: Antima Pal
हार्दिक पांड्या ने वैलेंटाइन डे पर माहिका शर्मा संग कंफर्म किया रिलेशनशिप, गर्दन पर बनवाया खास टैटू हुआ वायरल
Courtesy: x

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों अपने खेल के अलावा निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में बने हुए हैं. नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में अब माहिका शर्मा का नाम जुड़ा हुआ है. दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं, जिससे उनके रिश्ते की चर्चा लगातार बनी रहती है.

हार्दिक पांड्या ने कंफर्म किया माहिका शर्मा संग रिलेशनशिप! 

हाल ही में हार्दिक ने अपने नए हेयरकट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जो तेजी से वायरल हो गई. इस फोटो में उनके गर्दन के पीछे एक नया टैटू साफ दिखाई दे रहा है, जिसमें 'M' अक्षर बना हुआ है. इस टैटू ने फैंस और मीडिया में खूब हलचल मचा दी है. कई लोग मान रहे हैं कि यह 'M' उनके प्यार माहिका शर्मा के नाम का पहला अक्षर है. वैलेंटाइन डे के ठीक पहले यह टैटू सामने आने से अफवाहें और तेज हो गई हैं. 

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैटू में 'M' के साथ दो तेंदुओं की डिजाइन भी बनी हुई है, जो इसे और खास बनाती है. हालांकि हार्दिक या माहिका ने अभी तक इस टैटू के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. माहिका शर्मा 24 साल की मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. वह कई म्यूजिक वीडियो, इंडिपेंडेंट फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं. 

इसके अलावा माहिका योगा ट्रेनर भी हैं और फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं. टीम इंडिया के मैचों के दौरान स्टेडियम में उन्हें हार्दिक को सपोर्ट करते देखा गया है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आते हैं, और सोशल मीडिया पर उनके रोमांटिक पल शेयर होते रहते हैं. हार्दिक की पिछली रिलेशनशिप की बात करें तो नताशा से तलाक के बाद उनका नाम जैस्मिन वालिया से भी जुड़ा था, लेकिन वह रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला. अब माहिका के साथ हार्दिक काफी खुश और स्थिर दिख रहे हैं. कुछ लोग इसे वैलेंटाइन डे का स्पेशल सरप्राइज भी बता रहे हैं.