अहमदाबाद: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस अहम मैच में बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके. इसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
बुमराह से पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अर्शदीप सिंह और रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज था, जिनके खाते में 32-32 विकेट थे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट लेते ही बुमराह ने दोनों को पीछे छोड़ दिया और शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.
Just Jasprit Bumrah things 🙌
— BCCI (@BCCI) February 22, 2026
His 3️⃣rd breakthrough of the night! 👊
Updates ▶️ https://t.co/ZE8J4fF18z#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvSA pic.twitter.com/UMJXmcSOLe
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अब दूसरे स्थान पर अर्शदीप और अश्विन संयुक्त रूप से हैं. चौथे नंबर पर हार्दिक पंड्या (29 विकेट) और पांचवें स्थान पर रविंद्र जडेजा (22 विकेट) मौजूद हैं. ऑलराउंडर हार्दिक और जडेजा ने भी कई अहम मौकों पर विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है.
दक्षिण अफ्रीका की टीम एक समय तेज रन गति से खेल रही थी और 200 के करीब स्कोर बनता दिख रहा था. लेकिन बुमराह की सटीक यॉर्कर और कसी हुई गेंदबाजी ने रन गति पर ब्रेक लगा दिया. उनके स्पेल के कारण ही भारतीय टीम विपक्षी टीम को 187 रन पर रोकने में सफल रही.
🚨 HISTORY BY JASPRIT BUMRAH 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 22, 2026
- Bumrah has the most wickets by an Indian bowler in T20 World Cup history 🐐
The Greatest ever...!!!! pic.twitter.com/mFXck6oNCk
टी20 फॉर्मेट में बुमराह की निरंतरता और दबाव में विकेट लेने की क्षमता उन्हें भारत का सबसे भरोसेमंद गेंदबाज बनाती है. टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर उनका यह रिकॉर्ड न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि भारतीय टीम के लिए भी आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ है.
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए.