अहमदाबाद: IND vs SA Live Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप के 43वें मैच में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से भिड़ी. दोनों टीमों के बीच ग्रुप 8 का यह अहम मुकाबला था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया है. भारत के लिए कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल सका.
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सर्वाधिक 63 रन बनाए. उनके अलावा स्टब्स ने 24 गेंदों में 44 रन बनाए.
भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए, बता दें कि साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं. केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, मार्को यान्सन और डेविड मिलर की वापसी हुई है.
दोनों ही ग्रुप स्टेज में अब तक अजेय रही हैं. भारत के लिए सुपर 8 में पहुंचना काफी आसान रहा है. ग्रुप स्टेज में, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह एकतरफा रहा. उम्मीद की जा रही है कि टूर्नामेंट में दूसरी फेवरेट मानी जा रही साउथ अफ्रीका उन्हें कड़ी टक्कर देगी.
प्रोटियाज का भी मानना है कि उन्होंने शायद टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच अफ़गानिस्तान के खिलाफ डबल सुपर ओवर में खेला था, जिसमें मार्करम की टीम जीती थी, जो उनके लिए बहुत बड़ा कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला था. हालांकि, उन्हें अच्छी तरह पता है कि भारतीय टीम अपनी पावर-पैक्ड बैटिंग लाइन-अप और ऑल-राउंड बॉलिंग अटैक से कितना खतरा पैदा कर सकती है.
10:36:26 PM
सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया है.
10:35:01 PM
सुपर-8 के मुकाबले में भारतीय टीम हार के काफी करीब पहुंच गई है.
10:22:59 PM
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 100 रन पूरे कर लिए है.
10:16:03 PM
रिंकू सिंह जीरो पर आउट हो गए हैं.
10:14:30 PM
भारत का छठा विकेट गिर चुका है. हार्दिक पांड्या 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
09:50:45 PM
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम संकट में नजर आ रही है. भारत के 5 विकेट गिर चुके हैं.
09:42:11 PM
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम मुश्किल में नजर आ रही है. वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
09:25:19 PM
भारत को तीसरा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए हैं.
09:08:33 PM
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने खराब शुरूआत की है. तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए हैं.
09:05:00 PM
भारत को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज ईशान किशन जीरो पर आउट हो गए हैं.
08:51:23 PM
भारत को जीतने के लिए 188 रन चाहिए. साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 187 रन बनाए.
08:45:32 PM
साउथ अफ्रीका का 7वां विकेट गिरा
08:36:15 PM
साउथ अफ्रीका 6वां विकेट गिर गया है. अर्शदीप सिंह ने मार्को यान्सेन को 2 रन पर रिंकू सिंह के हाथों आउट करवाया.
08:28:23 PM
डेविड मिलर का काम वरुण चक्रवर्ती ने अपने आखिरी ओवर में तमाम किया. वो 35 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए.
08:13:23 PM
डेविड मिलर ने 26 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी है. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े.
08:09:07 PM
डेवाल्ड ब्रेविस को 45 रन पर शिवम दुबे ने आउट किया. भारत ने बड़ी राहत की सांस ली है. इसी के साथ 117 रन पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा.
08:00:25 PM
शिवम दुबे के पहले ओवर में साउथ अफ्रीका ने 15 रन जड़ दिए हैं.
07:53:10 PM
वरुण चक्रवर्ती के दूसरे ओवर में 17 रन बने. इस ओवर में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने दो छक्के और एक चौका जड़ा.
07:23:20 PM
साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है. 20 रन पर उसने अपने तीन महत्वपूर्ण खिलाड़ी गंवा दिए हैं. बुमराह ने रयान रिकेल्टन को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया.
07:15:40 PM
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम को अर्शदीप ने पवेलियन भेज दिया है. वो 4 रन बनाकर आउट हुए.
07:10:39 PM
बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. उन्होंने खतरनाक डी कॉक को 6 रन पर बोल्ड कर दिया.
07:10:04 PM
साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. एडेन मार्कराम- क्विंटन डी कॉक ओपनिंग करने आए हैं.
06:46:03 PM
दक्षिण अफ्रीका की टीम-एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.
06:45:00 PM
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
06:35:28 PM
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. एडम मार्क्रम की कोशिश होगी कि बड़ा स्कोर खड़ा करूं.
06:30:47 PM
भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले का थोड़ी देर में टॉस होगा.
05:36:49 PM
अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप के तीनों मैचों में शून्य पर आउट हो गए हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या सूर्यकुमार यादव उन्हें फिर से मौका देंगे. हालांकि इसकी संभावना काफी ज्यादा जताई जा रही है.