Kapil Dev on Rohit Sharma: अमेरिका-वेस्टइंडीज में खेला जा रहा टी20 विश्व कप अपने आखिरी पड़ाव पर है. टीम इंडिया को आज यानी 27 जून को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना है. इस मैच पर सबकी नजर है. इस सीजन रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक अजेय है. भारत ने ग्रुप स्टेज और सुपर 8 में एक भी मैच नहीं हारा. सुपर 8 के आखिरी मैच में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों पर 92 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी को अपना दीवाना बना लिया था, अब भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कप्तान हिटमैन की तारीफ में बड़ी बात कही, इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का भी जिक्र किया है, जो शायद कोहली के फैंस को पसंद ना आए.
रोहित की तारीफ में क्या बोले कपिल देव?
रोहित शर्मा की तारीफ में कपिल देव ने कहा कि 'रोहित जब बल्लेबाजी करते हैं तो वो कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं. रोहित को पता है कि उन्हें क्रीज पर रहकर क्या करना है. उन्हें अपनी सीमा पता है. कप्तान को अपना गेम पता है, मुझे लगता है कि इस समय रोहित से बेहतर कोई नहीं है.'
Talk about leading from the front 🫡
Captain Rohit Sharma put on a stunning show with the bat to set up #TeamIndia's win & bagged the Player of the Match award 👏 👏#T20WorldCup | #AUSvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/gCo66HWeVa— BCCI (@BCCI) June 24, 2024Also Read
रोहित शर्मा क्यों हैं बेस्ट?
कपिल देव ने आगे ये भी कहा कि 'टीम में कई ऐसे बड़े बल्लेबाज हैं जो अपने लिए खेलते हैं. अपने लिए ही कप्तानी करते हैं, लेकिन इनमें से रोहित काफी अलग हैं. रोहित टीम के खिलाड़ियों को के साथ लेकर चलते हैं. उनसे टीम के सभी खिलाड़ी खुश रहते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि सही मायने में यह खिलाड़ी बेस्ट है.'
इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन अब तक 6 मैचों में 191 रन बना चुके हैं. उन्होंने 38.20 की औसत से यह रन बनाए हैं. सुपर 8 के आखिरी मैच में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई और सेमीफाइनल में पहुंचाया था.
St. Lucia ✅#TeamIndia have reached Guyana ✈️ for the Semi-final clash against England! 👍 👍#T20WorldCup | #INDvENG pic.twitter.com/p4wqfZ4XUw
— BCCI (@BCCI) June 26, 2024
विराट कोहली फ्लॉप रहे हैं
टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब तक फ्लॉप रहे हैं. 6 पारियों में उनके नाम सिर्फ 66 रन हैं. अब भारत को 27 जून को गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है, जिसमें कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.