T20 World Cup 2024, IND vs PAK: 9 जून क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास और बड़ा दिन है. इस दिन टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होनी है. यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में होना है, जहां गेंदबाजों को लिए बहुत ज्यादा मदद है. यहां बल्लेबाजी करना बेहद मुश्किल है. टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में इस मैदान पर आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था. उस मुकाबले में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की थी. अब इसी मैदान पर पाकिस्तान का पेस अटैक कहर बरपा सकता है.
इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने उस गेंदबाज का नाम बताया है, जिनके सामने गेंदबाजी करने में उन्हें भी डर लगता है. स्टार स्पोर्ट्स पर मोहम्मद आमिर ने कहा, 'रोहित शर्मा एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं. जब वे सेट हो जाते हैं तो उन्हें गेंदबाजी करना बहुत खतरनाक होता है, वह सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं.'
Mohammad Amir said "Rohit Sharma is a World Class player, when he is set, then he is a very difficult & dangerous batter to Bowl - He is one of the Best Bater in the World". [Star Sports]#RohitSharma #TeamIndia #T20IWC2024 pic.twitter.com/S9VvhHLp6w
— TheCric.Zone (@PrateekTel90168) June 7, 2024Also Read
पाकिस्तान के खिलाफ कैसा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन?
रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 11 मैचों की 10 पारियों में 14.25 की औसत से 114 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 30* रहा है. रोहित शर्मा के ये आंकड़ा उस वक्त के जब वो अपने करियर की शुरुआत में खेले थे, लेकिन अब रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर हैं. उनका नाम सबसे ज्यादा 193 छक्कों की रिकॉर्ड भी है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान- सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह