menu-icon
India Daily

इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 14 कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखा लेटर, 1992 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप का किया जिक्र

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का जेल में हालत खराब है. अब पाकिस्तानी सराकर से 14 पूर्व कप्तानों ने उनके लिए मदद की अपील की है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
इमरान खान के लिए गावस्कर, कपिल देव समेत 14 कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को लिखा लेटर, 1992 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप का किया जिक्र
Courtesy: X (@CricketWithRuts, @AFGDefense)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और अपने समय के होनाहार क्रिकेटर इमरान खान इन दिनों जेल में बंद है. हालांकि सामने आ रहे कई पाकिस्तानी मीडिया रिपोट्स में यह दावा किया जा रहा है कि जेल में उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत कई पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेट कप्तानों और महान खिलाड़ियों ने मिलकर पाकिस्तान सरकार से लिखित रुप में एक अपील की है.

इमरान खान के साथ क्रिकेटर के मैदान पर उतरने वाले कई पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि उनके वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में सही बर्ताव किया जाए. कुछ दिनों से मीडिया में यह रिपोर्ट आ रही है कि इमरान खान की आंखों की रौशन मेडिकल सुविधा ना देने के वजह से कम हो गई है.

पाकिस्तान सरकार से पूर्व क्रिकेटरों की अपील 

14 पूर्व कप्तानों  ने 17 फरवरी को एक स्टेटमेंट पर साइन किया, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास में इमरान खान के योगदान पर जोर दिया गया. इसमें बताया गया कि इमरान खान ने पाकिस्तान को 1992 में ऐतिहासिक वर्ल्ड कप जिताने में मदद की और वह इस खेल के अब तक के सबसे अच्छे ऑल-राउंडर और कप्तानों में से एक है. इस स्टेटमेंट में वे सभी कप्तान जो इमरान खान के साथ खेल चुके हैं, उन्होंने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि इमरान खान को क्वालिफाइड स्पेशलिस्ट से तुरंत और सही मेडिकल मदद दिया जाए. साथ ही परिवार के करीबी सदस्यों से रेगुलर मिलने की इजाजत देने की भी मांग की गई है. 

इन क्रिकेटरों ने लिखा लेटर

भारत की ओर से सुनीव गावस्कर और कपील देव के अलावा इस लेटर पर माइकल एथरटन, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियरली, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, डेविड गॉवर, किम ह्यूजेस, नासिर हुसैन, क्लाइव लॉयड, स्टीफन वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं. इमरान खान के समर्थन में कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में विरोध भी देखने को मिला था. हालांकि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पाकिस्तानी पुलिस ने लाठी-डंडे के साथ आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया. सामान आ रहे रिपोर्टों में यह दावा किया जा रहा है कि इमरान खान को जेल में टार्चर किया जा रहा है. हालांकि अभी इस लेटर पर पाकिस्तान सरकार का कोई बयान सामने नहीं आया है. लेकिन क्रिकेटर समूह के लोगों ने इमरान खान के हाल पर चिंता जाहिर की है.