menu-icon
India Daily

बिहार: लेट होने पर बंद हुआ गेट तो छात्राओं ने उठाया खतरनाक कदम, वीडियो में देखें कैसे परीक्षा के लिए दीवार फांद गईं लड़कियां

गोपालगंज के VM इंटर कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर पर गेट बंद होने के बाद छात्राओं ने दीवार फांदकर मैट्रिक एग्जाम में एंट्री कर ली. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिससे सिक्योरिटी और एग्जाम मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
बिहार: लेट होने पर बंद हुआ गेट तो छात्राओं ने उठाया खतरनाक कदम, वीडियो में देखें कैसे परीक्षा के लिए दीवार फांद गईं लड़कियां
Courtesy: Grok AI

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में मैट्रिक एग्जाम के पहले दिन व्हीएम इंटर कॉलेज एग्जाम सेंटर पर चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं. गेट बंद होने के बाद जब गेट नहीं खुला तो कई लड़कियां दीवार फांदकर अंदर घुस गईं. लेट होने की वजह से एंट्री नहीं मिलने पर लड़कियों ने यह कदम उठाया, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

एग्जाम सेंटर पर देर से पहुंचने पर सख्त पाबंदी के बीच कई स्टूडेंट्स को एंट्री नहीं मिली. इसके बाद कुछ कैंडिडेट्स ने ऐसा कदम उठाया कि वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. चौंकाने वाली तस्वीरों में दिख रहा है कि छात्राएं ऊंची दीवार फांदकर जबरन एग्जामिनेशन सेंटर में घुस गईं.

क्या है पूरा मामला?

यह पूरी घटना गोपालगंज के वीएम इंटर कॉलेज एग्जामिनेशन सेंटर की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कैंडिडेट्स एग्जामिनेशन सेंटर पर तय समय के बाद पहुंचे, जिसकी वजह से उन्हें गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया.

इसके बाद कुछ स्टूडेंट्स ने दीवार फांदकर एग्जामिनेशन सेंटर में पहुंचने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ पेरेंट्स भी अपने बच्चों को अंदर जाने में मदद करते दिखे.

इस जिले में कितने सेंटर बनाए गए हैं?

बताया जा रहा है कि इस साल गोपालगंज जिले में मैट्रिक एग्जाम के लिए कुल 35 एग्जामिनेशन सेंटर बनाए गए हैं. इन सेंटर्स पर कुल 43,000 कैंडिडेट्स एग्जाम दे रहे हैं. एग्जाम में नकल और अव्यवस्था रोकने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन ने कड़े इंतजाम किए हैं. बिहार बोर्ड ने पहले ही सभी कैंडिडेट्स को सेंटर पर 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए थे.

कुछ समय पहले भी हुई ऐसी घटना 

नवादा में बोर्ड एग्जाम के दौरान देर से आने पर एंट्री न मिलने पर छात्राओं को एग्जाम सेंटर में घुसने के लिए दीवार फांदते देखा गया. वहीं, पटना में कई छात्राओं को सिर्फ दो मिनट देर से आने पर बाहर ही रोक दिया गया, जिससे कुछ छात्राएं गेट के बाहर ही रोने लगीं. यह घटना नवादा के कन्हाई नगर में कन्हाई इंटर स्कूल एग्जामिनेशन सेंटर की बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ कैंडिडेट्स तय समय के बाद एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचे और उन्हें गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया.