menu-icon
India Daily

सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती, सामने आया वीडियो

सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस खबर को सुनते ही फैंस परेशान हो गए है.

antima
Edited By: Antima Pal
सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती, सामने आया वीडियो
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह खबर 17 फरवरी 2026 को सामने आई, जिससे पूरे फिल्म जगत और फैंस में चिंता की लहर दौड़ गई है.

सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक बिगड़ी तबीयत

इंस्टाग्राम के एक पेज पर अस्पताल के बाहर का वीडियो सामने आया है, जिसमें कैप्शन था- 'सलीम खान को लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.' खान परिवार का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स हॉस्पिटल के नजदीक ही है, इसलिए परिवार के लिए यह सुविधाजनक रहा. सूत्रों के अनुसार सलीम खान को आईसीयू में रखा गया है, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने की सटीक वजह अभी तक परिवार की ओर से आधिकारिक रूप से नहीं बताई गई है.

खबर मिलते ही सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. बाहर निकलते समय वे काले टी-शर्ट और पैंट में नजर आए, साथ में भारी सुरक्षा घेरे में थे. उनका चेहरा चिंतित और उदास दिख रहा था, जो देखकर फैंस काफी परेशान हो गए. सलमान ने मीडिया से कोई बात नहीं की और चुपचाप निकल गए. परिवार के अन्य सदस्यों के भी अस्पताल पहुंचने की खबरें आई हैं, लेकिन कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.

सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास में सलमान-जावेद जोड़ी के रूप में मशहूर हैं. उन्होंने शोले, दीवार, ज़ंजीर, त्रिशूल, मिस्टर इंडिया जैसी क्लासिक फिल्मों की पटकथा लिखी, जो आज भी बॉलीवुड की बेस्ट स्क्रिप्ट्स में गिनी जाती हैं. सलीम खान के बेटे अरबाज़ खान, सोहेल खान और बेटी अर्पिता खान भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं.

नवंबर 2025 में सलीम खान और उनकी पत्नी सलमा खान ने 61वीं शादी की सालगिरह मनाई थी, जो परिवार के लिए खुशी का मौका था. लेकिन अब इस अस्पताल वाली खबर ने सबको चिंतित कर दिया है. फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं. परिवार की ओर से कोई अपडेट आने का इंतजार है.