menu-icon
India Daily

फिर जलवा दिखाने मैदान पर लौट रहे DK, RCB नहीं अब इस टीम के लिए मचाएंगे तबाही

Dinesh Karthik: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में खेलेंगे. उन्हें पार्ल रॉयल्स टीम ने अपने साथ जोड़ा है. 

India Daily Live
फिर जलवा दिखाने मैदान पर लौट रहे DK, RCB नहीं अब इस टीम के लिए मचाएंगे तबाही
Courtesy: Twitter

Dinesh Karthik: टीम इंडिया के पूर्व स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक चर्चा में हैं. आईपीएल 2024 के बाद संन्यास लेने वाला यह दिग्गज एक बार फिर मैदान पर वापसी करने जा रहा है. कार्तिक ने विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है. कार्तिक साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलेंगे. जैसे ही कार्तिक इस लीग का पहला मैच खेलेंगे तो वो इस लीग में जलवा दिखाने वाले भारतीय प्लेयर बन जाएंगे. 

साउथ अफ्रीका कीटी20 लीग SA20 का आयोजन 2025 की शरुआत में होना है. 9 जनवरी से इस लीग का आगाज होगा. पार्ल रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर इस सीजन में नहीं दिखेंगे, उन्होंने खुद को अनुपलब्ध बताया है. जब टीम ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की तो उसमें बटलर का नाम नहीं है. बटलर विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, उनकी गैरमौजूदगी में दिनेश कार्तिक को साइन किया गया है. 

RCB ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

दिनेश कार्तिक ने इसी साल आईपीएल के 17वें सीजन के खत्म होने के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया थआ. जिसके बाद वो अब SA20 में नजर आएंगे. डीके ने अपने इंटरनेशनल करियर में भारत के लिए कुल 180 मुकाबले खेले हैं. आरसीबी ने उन्हें आईपीएल का 2025 के लिए टीम का मेंटर और बैटिंग कोच नियुक्त किया है. 

दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर?

  • टेस्ट- 26, 1025 रन
  • वनडे- 94, 1752 रन
  • टी20- 60, 686 रन
  • आईपीएल 257, 4842 रन

SA20 में अगले सीजन के लिए पार्ल रॉयल्स की टीम

डेविड मिलर, वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, दिनेश कार्तिक, दायन गेलियन, ह्वेन ड्री प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टेन, मिचेल वैन बुरेन, एंडिले फेहलुकवायो, , केथ डुडगेयोन, नकाबा पीट, कोडी युसुफ.