Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा....ये नाम बल्कि 140 करोड़ से ज्यादा भारतीय फैंस की वो उम्मीद है, जो पेरिस ओलंपिक में देश को गोल्ड दिला सकती है. नीरज अपना दूसरा ओलंपिक खेल रहे हैं. पहले यानी टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था. सभी को उम्मीद है कि नीरज अपना यह कमाल दोहराएंगे. फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 में आज नीरज चोपड़ा पहली बार एक्शन में दिखेंगे. उनका क्वालिफिकेशन मैच दोपहर 3.20 बजे से रखा गया है.
नीरज चोपड़ा के पास इस बार इतिहास रचने के मौका है. वो बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. अगर वो आज का मैच जीतकर आगे गए, फिर 8 अगस्त को मेडल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया तो कमाल हो जाएगा. वो भारत के लिए जेविलन थ्रोअर में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे. वहीं वो ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें जेवलिन थ्रोअर होंगे. 6 अगस्त को नीरज चोपड़ा का मैच दोपहर 3.20 बजे से है. जिसे भारतीय फैंस जियो सिनेमा पर जाकर लाइव देख सकते हैं.
ओलंपिक में लगातार 2 गोल्ड जीतने वाले टॉप जेवलिन थ्रोअर
#ParisOlympics #NeerajChopra
— PRO Shillong, Ministry of Defence (@proshillong) August 6, 2024
Here we go !! pic.twitter.com/QqNIO4VSIk
साल 2024 में कैसा रहा नीरज का प्रदर्शन
इस साल नीरज चोपड़ा बढ़िया फॉर्म में हैं. वो चोट से रिकवर हो चुके हैं. इस साल 3 टूर्नामेंट में उन्होंने 1 सिल्वर समेत 2 गोल्ड पर कब्जा किया है. दोहा डायमंड लीग में सिल्वर जीता था, नेशनल फेडरेशन कप और पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड अपने नाम किया था. 2024 में नीरज ने जितने भी थ्रो लगाए वो 80 पार रहे.
नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां