भारतीय क्रिकेट में टी20 टीम की कप्तानी को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड सीरीज से पहले बीसीसीआई ने टी20 टीम के नेतृत्व में बदलाव किया था. बोर्ड ने विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया था. लेकिन अब एक बार फिर से खबरों के बाजार में कप्तान बदलाव की बातें तेज हो गई हैं.
हालिया जानकारी के अनुसार चयन समिति ने नेतृत्व को लेकर लंबी अवधि की रणनीति तैयार की है. फिलहाल श्रेयस अय्यर एशियाई खेलों तक टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं. इसके बाद शुभमन गिल को टी20 टीम का नया कप्तान बनाने पर विचार किया जा रहा है. इस बदलाव को भविष्य की योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है.
दरअसल कुछ विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BCCI ने श्रेयस अय्यर के ऊपर केवल एशियाई खेलों तक का ही भरोसा दिखाया है. रिपोर्ट्स है कि अय्यर को केवल सितंबर और अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों तक टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है. चयनकर्ताओं का मानना है कि इस टूर्नामेंट तक अनुभव और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. इसके बाद नेतृत्व में बदलाव की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जा सकता है. इस खबर से अय्यर के बार फिर से खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे.
🚨 BREAKING: INDIA T20I CAPTANCY BREAKDOWN 🚨
- Shreyas Iyer has been appointed captain only until the Asian Games in September–October, after which Shubman Gill is expected to take over.
- The selection committee had considered bringing Gill back into the T20I setup and… pic.twitter.com/pJtqf3mgbN
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 30, 2026
सूत्रों के मुताबिक चयन समिति लंबे समय के लिए शुभमन गिल को क्रिकेट के तीनों प्रारूप के कप्तान के रूप में देख रही है. गिल को भविष्य का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है. जिस कारण बोर्ड कप्तानी के लिए गिल को रूख कर सकती है. गिल की निरंतरता और नेतृत्व क्षमता ने चयनकर्ताओं का काफी प्रभावित किया है, जिस कारण वह ऐसा फैसला ले सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. India Daily इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.
भारतीय क्रिकेट में अगले कुछ सालों में कई बड़े ICC टूर्नामेंट होने हैं. ऐसे में चयनकर्ता एक ऐसे कप्तान की तलाश में हैं जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सके. माना जा रहा है कि इसी सोच के तहत युवा खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू किया. बतौर कप्तान आयरलैंड के खिलाफ उनकी पहली सीरीज थी, जिसमें मेजबान टीम ने भारत को करारी शिकस्त देते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया था.