नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ चौंकाने वाली हार झेलने के बाद, अब भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलना है. जिसके लिए भारतीय टीम ने अपनी कमर कस ली है. हालांकि इस सीरीज में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम पर काफी दबाव रहेगा. सीरीज का पहला मैच शुक्रवार रात (भारतीय समयानुसार) चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा. भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड की परिस्थितियों के अनुकूल जल्दी से ढ़लना होगा, जहां IPL के विपरीत पिचें गेंदबाजों के लिए मददगार होती हैं.
आयरलैंड में इसी तरह की परिस्थितियों में भारत को काफी संघर्ष करना पड़ा था और यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्होंने इससे कोई सबक सीखा है. हालांकि इन सबके बीच फैंस की निगाहें भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेगी. लेकिन उससे पहले जानते हैं फैंस इस मैच का लुत्फ कब और कहां उठा सकते हैं.
IND vs ENG के बीच पहला T20I मैच बुधवार को खेला जाएगा.
IND vs ENG के बीच पहला T20I मैच चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा.
IND vs ENG के बीच पहला T20I मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा. टॉस निर्धारित समय से आधे घंटे पहले होगा.
IND vs ENG का पहला T20I मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा.
IND vs ENG के पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी एलआईवी ऐप पर उपलब्ध होगी.
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सन्नी बेकर
टीम इंडिया: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल , शिवम दुबे , सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह , प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर , वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई