menu-icon
India Daily

RCB vs GT Qualifier 1: हाथ से छूटा बैट, हवा में उड़ीं गिल्लियां... साई सुदर्शन हुए अजीब तरीके से आउट, देखें हैरान करने वाला VIDEO

IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में साई सुदर्शन हिट विकेट हो गए. इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
RCB vs GT Qualifier 1: हाथ से छूटा बैट, हवा में उड़ीं गिल्लियां... साई सुदर्शन हुए अजीब तरीके से आउट, देखें हैरान करने वाला VIDEO
Courtesy: X

IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. RCB ने 20 ओवर में 254 रन बना दिए हैं, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत में साई सुदर्शन गजब की फॉर्म में दिख रहे थे. उनके बैट से लगातार चौकों की बौछार हो रही थी. इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें निराश होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा.

हिट विकेट हुए सुदर्शन

इस महामुकाबले में साई सुदर्शन शुरू से ही आक्रामक अंदाज में दिखे. उनका बैट आग उगल रहा था और ऐसा लग रहा था कि आज उन्हें रोकना नामुमकिन होगा. उसी लय में उन्होंने एक गेंद पर तेज स्पीड से बल्ला घुमाया. सबको लगा कि ये एक और शानदार चौका है लेकिन जब साई ने पीछे मुड़कर देखा तो उनकी गिल्लियां उड़ चुकी थी.

दरअसल, शॉट लगाते समय साई सुदर्शन ने बल्ला इतनी जोर से घुमाया कि वह उनके हाथ से ही छूट गया. हवा में घूमते हुए बैट पर साई का ध्यान नहीं गया और वह सीधा स्टंप्स पर जा लगा, जिससे उनकी गिल्लियां बिखर गईं. इस तरह हिट विकेट आउट होने के बाद उनके चेहरे पर साफ निराशा झलक रही थी. इतने बड़े और अहम मैच में इस अजीबोगरीब तरीके से आउट होना उनके और टीम के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था.

Topics