menu-icon
India Daily

RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, लगातार 4 IPL सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

IPL 2026 के क्वालीफायर-1 में विराट कोहली ने IPL में एक और इतिहास रच दिया. वह 4 सीजन में लगातार 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, लगातार 4 IPL सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
Courtesy: X

IPL 2026 के सबसे बड़े मुकाबलों में शामिल क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस आमने-सामने हैं. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ने इस मुकाबले में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो अब तक कोई बल्लेबाज नहीं बना सका था.

विराट ने फिर दिखाई क्लास

बड़े मुकाबलों में विराट कोहली का बल्ला अक्सर अलग ही अंदाज में बोलता है. धर्मशाला में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. गुजरात टाइटंस की मजबूत गेंदबाजी के सामने कोहली शुरुआत से ही आत्मविश्वास में नजर आए. उन्होंने संभलकर शुरुआत की और फिर खराब गेंदों पर तेजी से रन बटोरे. इस दौरान उनके नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई. कोहली लगातार चार आईपीएल सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं

रिकॉर्ड्स के बादशाह बने कोहली

विराट कोहली पहले ही आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब उनके नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया है. पिछले चार सीजन में उनकी बल्लेबाजी का स्तर लगातार ऊंचा रहा है.

फाइनल की तरफ बढ़ी नजरें

क्वालीफायर-1 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. यह मैच जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी. विराट ने 25 गेंदों में 172 की स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाए. विराट के आउट होते ही रन-रेट गिर गया.

कोहली का महा-रिकॉर्डः

639 runs in IPL 2023.
741 runs in IPL 2024.
657 runs in IPL 2025.
600* runs in IPL 2026

Topics