IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में धर्मशाला का मैदान एक बार फिर तेज गेंदबाजों के नाम रहा. गुजरात टाइटंस के स्टार पेसर कागिसो रबाडा ने शुरुआती ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हुए बड़ा इतिहास रच दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने वेंकटेश अय्यर का विकेट लेते ही मोहम्मद शमी का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. रबाडा आईपीएल में पावरप्ले के सबसे सफल गेंदबाज बन चुके हैं.
कागिसो रबाडा ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की. वेंकटेश अय्यर ने शुरुआत में कुछ बड़े शॉट लगाए. रबाडा ने अपनी चालाकी दिखाई और उन्हें ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. अय्यर का विकेट लेते ही रबाडा आईपीएल 2026 में पावरप्ले के दौरान 18 विकेट ले लिए. इसके साथ ही उन्होंने मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने 2023 सीजन में शुरुआती छह ओवरों में 17 विकेट हासिल किए थे.
Most Powerplay Wickets in an IPL Season
18 - 𝗞𝗮𝗴𝗶𝘀𝗼 𝗥𝗮𝗯𝗮𝗱𝗮 (2026)*
17 - Mohammed Shami (2023)
16 - Mitchell Johnson (2013)
16 - Trent Boult (2020)
15 - Mohit Sharma (2013)
15 - Deepak Chahar (2019)
15 - Bhuvneshwar (2026)
14 - Dhawal Kulkarni (2016)
14 - Umesh Yadav… pic.twitter.com/WDQ0RxCV6y— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) May 26, 2026Also Read
- RCB vs GT Qualifier 1: विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, लगातार 4 IPL सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
- RCB vs GT Qualifier 1: वेंकटेश अय्यर ने 7 गेंदों में मचाई तबाही, रबाडा ने दिलाई गुजरात को बड़ी सफलता
- RCB vs GT Pitch Report: 'टॉस जीतो, मैच जीतो', धर्मशाला में सिक्के का पहलू तय करेगा फाइनल का कौन होगा बॉस?
आईपीएल इतिहास में पावरप्ले गेंदबाजी हमेशा मैच का रुख तय करती रही है. कागिसो रबाडा ने इस मामले में अब खुद को सबसे ऊपर पहुंचा दिया. मोहम्मद शमी के अलावा मिचेल जॉनसन और ट्रेंट बोल्ट जैसे दिग्गज गेंदबाज भी अब इस सूची में उनसे पीछे हो गए हैं. जॉनसन ने 2013 में पावरप्ले में 16 विकेट लिए थे, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 2020 में यही आंकड़ा छुआ था. रबाडा ने इस सीजन में लगातार नई गेंद से विकेट लेकर गुजरात टाइटंस को मजबूत शुरुआत दिलाई है.
Set the tone like Kagiso Rabada 😏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Watch his record-breaking wicket: https://t.co/5a8GshERjX#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @KagisoRabada25 | @gujarat_titans pic.twitter.com/MKQcV8hQtW
कागिसो रबाडा सिर्फ पावरप्ले में ही नहीं, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में सबसे खतरनाक गेंदबाज बनकर उभरे हैं. उन्होंने अब तक 15 मैचों में 25 विकेट हासिल कर लिए हैं और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ा. उनके नाम 24 विकेट हैं. वहीं राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज भी 21 विकेट के साथ पीछे चल रहे हैं.