World Athletics Championships finals 2025: टोक्यो में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने नीरज चोपड़ा को पछाड़ने वाला भारत का नया सितारा बन गया है. इस मैच में सचिन यादव ने 86.27 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया है. उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपने तरफ खींचा है.
इस मैच में सचिन ने नीरज चोपड़ा (83.65 मीटर) और पाकिस्तान के अरशद नदीम (82.73 मीटर) को ही पिछले नहीं छोड़ा है, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत का गौरव भी बढ़ाया. हालांकि, फाइनल में 80.95 मीटर के थ्रो के साथ वह पदक से मामूली अंतर से चूक गए.
कौन हैं सचिन यादव?
उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय सचिन यादव, जिनकी ऊंचाई 6 फीट 5 इंच है, ने क्रिकेटर बनने का सपना देखा था. एमएस धोनी और जसप्रीत बुमराह से प्रेरित सचिन को उनके परिवार ने जैवलिन थ्रो में प्रतिभा पहचानने के बाद एथलेटिक्स की ओर प्रेरित किया. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें भारत के उभरते सितारों में शामिल कर दिया.
सचिन की सफलता का सफर 2024 में शुरू हुआ, जब उन्होंने बेंगलुरु में 63वें नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 80.04 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता. 2025 में उन्होंने कोच्चि में फेडरेशन कप (83.86 मीटर) और देहरादून में नेशनल गेम्स (84.39 मीटर) में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए. क्वालिफिकेशन राउंड में 83.67 मीटर के थ्रो के साथ उन्होंने फाइनल में जगह बनाई, जहां वह और नीरज चोपड़ा भारत के एकमात्र प्रतिनिधि थे.
नीरज और अरशद का निराशाजनक प्रदर्शन
दूसरी ओर, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 84.85 मीटर के क्वालिफिकेशन थ्रो के बावजूद फाइनल में 84.03 मीटर के साथ आठवें स्थान पर रहे और पांचवें राउंड में बाहर हो गए. पाकिस्तान के अरशद नदीम भी चौथे राउंड में बाहर हो गए. सचिन का यह प्रदर्शन उन्हें नीरज के उत्तराधिकारी के रूप में स्थापित करता है. 18 सितंबर 2025 को टोक्यो में हुए इस आयोजन ने सचिन यादव को वैश्विक एथलेटिक्स में एक उभरता नाम बना दिया. उनकी लगन और प्रतिभा भारत को भविष्य में और गौरव दिलाने का वादा करती है.