बांग्लादेश के लिए इतिहास रचने की कगार पर मुश्फिकुर रहीम


Praveen Kumar Mishra
18 Sep 2025

रच सकते हैं इतिहास

    आयरलैंड और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज इसी साल नवंबर में होने वाली है और यहां पर मुश्फिकुर रहीम इतिहास रच सकते हैं.

बनेंगे पहले खिलाड़ी

    रहीम अगर दोनों मुकाबला खेल लेते हैं तो वे बांग्लादेश के लिए इतिहास रच देंगे और 100 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं.

रहीम के 98 टेस्ट

    रहीम ने अब तक अपने करियर में कुल 98 टेस्ट मैच खेले हैं और बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं.

मोमिनुल हक

    इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मोमिनुल हक का नाम दर्ज है, जिन्होंने बांग्लादेश के लिए 73 मुकाबले खेले हैं.

शाकिब अल हसन

    तीसरे नंबर पर दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन का नाम दर्ज है. हसन ने अपने करियर में 71 मुकाबले खेले हैं.

तमीम इकबाल

    पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है और उन्होंने 70 टेस्ट मैच खेले हैं.

मोहम्मद अशरफुल

    पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल पांचवें नंबर पर मौजूद हैं और उन्होंने 61 टेस्ट मैच खेले हैं.

More Stories