IPL 2025 Final PBKS VS RCB: खत्म हुआ 18 साल का इतंजार, RCB ने पंजाब को हराकर पहली बार जीता IPL का खिताब

IPL 2025 Final PBKS VS RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया.

Gyanendra Tiwari

IPL 2025 Final PBKS VS RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया. 17 साल के इतिहास में RCB ने पहली बार आईपीएल का खिताब जीता है. आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को 6 रनों से हराकर टाटा आइपीएल 2025 अपने नाम किया. 

खास बात यह है कि यह आईपीएल का 18वां सीजन है और विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 ही है. ऐसे में यह संयोग है. इस ट्रॉफी की जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल खिताब के सूखे को खत्म कर दिया. 

विराट कोहली का आईपीएल का यह 18वां सीजन था. वह शुरू से ही आरसीबी के साथ जुड़े हैं. इस बार आरीसबी की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे थे. उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. उनकी यह ट्रॉफी बतौर खिलाड़ी आई है.