Weather

रोमारियो शेफर्ड ने जड़ा IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक, 14 गेंदों पर ठोक दिए 53 रन

Romario Shepherd IPL 2025: आरसीबी के ऑल राउंडर रोमारियो शेफर्ड ने आईपीएल 2025 में चेन्नई के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर इतिहास रच दिया. उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी है.

Social Media
Gyanendra Tiwari

Romario Shepherd IPL 2025: आरसीबी के ऑल राउंडर रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है. चेन्नई के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी में 6 ताबड़तोड़ छक्के और 44 चौकों की मदद से नाबाद 53 रनों की पारी खेली. यह इस सीजन की सबसे तेज हॉफ सेंचुरी थी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चेन्नई को 214 रनों का लक्ष्य दिया है. अब देखना यह होगा कि इस लक्ष्य को चेन्नई हासिल कर पाती है या नहीं. 

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने खलील अहमद द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 33 रन बनाए. उन्होंने खलील की गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौके लगाए. शेफर्ड ने इससे पहले आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक ओवर में 32 रन बनाए थे.

IP 2025 में सबसे तेज अर्धशतक

  • रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद में सीएसके, बेंगलुरु (आज रात) के खिलाफ पारी खेली
  • वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंद में जीटी, जयपुर के खिलाफ पारी खेली
  • निकोलस पूरन ने 18 गेंद में एसआरएच, हैदराबाद के खिलाफ पारी खेली
  • प्रियांश आर्य ने 19 गेंद में सीएसके, मुल्लानपुर के खिलाफ पारी खेली
  • अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में पीबीकेएस, हैदराबाद के खिलाफ पारी खेली

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक

  • 13 - यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, 2023
  • 14 - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018
  • 14 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, 2022
  • 14 - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम सीएसके, 2025*

आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • रोमारियो शेफर्ड द्वारा 14 गेंद बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2025, आज *
  • क्रिस गेल द्वारा 17 गेंद बनाम पीडब्ल्यू, बेंगलुरु, 2013
  • फाफ डु प्लेसिस द्वारा 18 गेंद बनाम जीटी, बेंगलुरु, 2024
  • रॉबिन उथप्पा द्वारा 19 गेंद बनाम पीबीकेएस, बेंगलुरु, 2010
  • रजत पाटीदार द्वारा 19 गेंद बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024