menu-icon
India Daily

रोहित शर्मा का हवा में उड़कर पकड़ा ऐसा कैच, देखकर दंग रह गए खिलाड़ी! लेकिन एक गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का फील्डिंग अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है. चौथे वनडे मुकाबले में रोहित ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए.

Shilpa Shrivastava
रोहित शर्मा का हवा में उड़कर पकड़ा ऐसा कैच, देखकर दंग रह गए खिलाड़ी! लेकिन एक गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी
Courtesy: X

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का फील्डिंग अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है. चौथे वनडे मुकाबले में रोहित ने ऐसा शानदार कैच पकड़ा, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी हैरान रह गए. उन्होंने हवा में डाइव लगाकर फिन एलन का कैच लपका और भारतीय टीम को बड़ी सफलता दिलाई.

यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 31वें ओवर में हुई. अक्षर पटेल गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन ने कवर्स की तरफ तेज शॉट खेला. गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी, लेकिन शॉर्ट कवर पर तैनात रोहित शर्मा ने गजब की फुर्ती दिखाई. उन्होंने अपने दाईं ओर छलांग लगाई और शानदार कैच पकड़ लिया. देखें वीडियो-

41 रन पर समाप्त हुई 41 रन:

इस कैच के साथ ही फिन एलन की पारी 41 रन पर समाप्त हो गई. इतना ही नहीं, रोहित ने विल यंग और फिन एलन के बीच चल रही 90 रनों की साझेदारी को भी तोड़ दिया. उनकी इस कोशिश की साथी खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ की. हालांकि, रोहित की फील्डिंग में एक चूक भी टीम इंडिया को भारी पड़ी. 

पारी के दूसरे ओवर में उन्होंने विल यंग का आसान कैच छोड़ दिया था. इसी ओवर में ईशान किशन से भी यंग का कैच छूट गया था. विल यंग ने शानदार बल्लेबाजी की और 88 गेंदों में अपना पांचवां वनडे शतक पूरा कर लिया. यह भारत के खिलाफ उनका पहला वनडे शतक था. वहीं, रोहित शर्मा के बल्ले से इस सीरीज में अब तक बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. दो पारियों में वह सिर्फ 23 रन बना पाए हैं. वहीं, विराट कोहली 81 रनों के साथ भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं.