menu-icon
India Daily

Rashid Khan Marriage: राशिद खान ने काबुल में धूम-धाम से किया निकाह, क्रिकेटर्स ने बढ़ाई रौनक

Rashid Khan Marriage: अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने शादी कर ली है. राशिद के साथ उनके तीन और भाइयों ने निकाह किया. इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे.

India Daily Live
Rashid Khan Marriage: राशिद खान ने काबुल में धूम-धाम से किया निकाह, क्रिकेटर्स ने बढ़ाई रौनक
Courtesy: social media

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने शादी कर ली है. काबुल में पख्तून रीति-रिवाजों से उन्होंने शादी की. मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो अफगानिस्तान टीम के टी20 कप्तान ने अपने रिश्तेदारों में ही शादी की है. राशिद के साथ-साथ उनके तीन भाइयों ने भी निकाह किया. इस समारोह में अफगानिस्तान के कई अन्य स्टार क्रिकेटर्स भी शामिल हुए. राशिद की शादी की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

राशिद के साथ उनके तीन और भाइयों ने निकाह किया. इस दौरान अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी मौजूद रहे. काबुल में आयोजित हुए इस विवाह समारोह की कई तस्वीरें सामने आई हैं. शादी के बारे में ज्यादा डिटेल नहीं आई है. हालांकि अगर देखा जाए तो उन्होंने शादी करने के साथ ही एक बहुत बड़ा वादा तोड़ दिया. दरअसल, कुछ साल पहले राशिद ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो अफगानिस्तान टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद शादी करेंगे.

शादी में पहुंचे कई क्रिकेटर्स

राशिद खान की शादी काबुल में इम्पेरियल कॉन्टिनेन्टल होटल में हुई. होटल के बाहर पटाखे फोड़े गए. राशिद खान की शादी में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीब खान, टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह और मुजीब उर रहमान समेत कई अन्य युवा क्रिकेटर्स ने शादी में शिरकत की.

राशिद खान फेमस क्रिकेटर हैं. वो कई बड़े लीग में खेलते हैं. टी20 वर्ल्ड में राशिद टीम के कप्तान बनाए गए थे. अफगानिस्तान की टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी.