Ranji Trophy 2024: 26 जनवरी को हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली. सिर्फ 48 ओवर में एक विकेट खोकर हैदराबाद ने 529 रन बनाए, जिसमें अग्रवाल का सबसे बड़ा योगदान था!
उन्होंने केवल 147 गेंदों में 300 रन बनाए! ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक है. ये रिकॉर्ड पहले मार्को मारैस के नाम था. उन्होंने अपने 160 गेंदों के धुआंधार पारी में 33 चौके और 21 छक्के लगाए! यही नहीं, अग्रवाल ने इस पारी में एक दिन में 300 से ज्यादा रन बनाने का रणजी ट्रॉफी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
Magnificent! 🤯
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 26, 2024
Hyderabad's Tanmay Agarwal has hit the fastest triple century in First-Class cricket, off 147 balls, against Arunachal Pradesh in the @IDFCFIRSTBank #RanjiTrophy match 👌
He's unbeaten on 323*(160), with 33 fours & 21 sixes in his marathon knock so far 🙌 pic.twitter.com/KhfohK6Oc8
अग्रवाल के बल्ले का साथ देते हुए कप्तान राहुल सिंह ने भी तेजी से 105 गेंदों में 185 रन बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 40.2 ओवर में 449 रनों की विशाल साझेदारी की.
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश 172 रन पर सिमट गई थी. अरुणाचल प्रदेश की शुरुआत खराब रही और वो सिर्फ 21 रन पर चार विकेट गंवा चुके थे. चामा मिलिंद और कार्तिकेय काक ने 3-3 विकेट लिए, जबकि टी. नटराजन ने 2 विकेट चटकाए. अरुणाचल प्रदेश की तरफ से सिर्फ डॉरिया ने 97 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.
दिन के अंत में हैदराबाद को 357 रन की बढ़त हासिल थी. कुल मिलाकर, हैदराबाद ने पहले दिन का दबदबा बनाया और रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार जीत की ओर बढ़ रही है!