हैदराबाद के तन्मय अग्रवाल ने तोड़े क्रिकेट के रिकॉर्ड! ठोका इतना तेज तिहरा शतक


Antriksh Singh
26 Jan 2024

तन्मय अग्रवाल

    26 जनवरी को हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली.

सबसे बड़ा योगदान

    सिर्फ 48 ओवर में एक विकेट खोकर हैदराबाद ने 529 रन बनाए, जिसमें अग्रवाल का सबसे बड़ा योगदान था!

147 गेंदों में 300 रन

    उन्होंने केवल 147 गेंदों में 300 रन बनाए! ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे तेज तिहरा शतक है.

323 रन बनाए

    ये रिकॉर्ड पहले मार्को मारैस के नाम था. उन्होंने अपने 160 गेंदों के धुआंधार पारी में 33 चौके और 21 छक्के लगाए!

राहुल ने भी तेज पारी खेली

    अग्रवाल के बल्ले का साथ देते हुए कप्तान राहुल सिंह ने भी तेजी से 105 गेंदों में 185 रन बनाए.

विशाल साझेदारी

    दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 40.2 ओवर में 449 रनों की विशाल साझेदारी की.

357 रन की बढ़त

    दिन के अंत में हैदराबाद को 357 रन की बढ़त हासिल थी. इससे पहले अरुणाचल प्रदेश 172 रन पर सिमट गई थी.

अरुणाचल प्रदेश की हालत खस्ता

    अरुणाचल प्रदेश की शुरुआत खराब रही और वो सिर्फ 21 रन पर चार विकेट गंवा चुके थे.

शानदार जीत की ओर हैदराबाद

    कुल मिलाकर, हैदराबाद ने पहले दिन का दबदबा बनाया और रिकॉर्ड तोड़ते हुए शानदार जीत की ओर बढ़ रही है!

More Stories