menu-icon
India Daily

RCB vs GT Qualifier 1: 'प्लेऑफ किंग' रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, 9 छक्के जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये करने वाले दुनिया के पहले कप्तान

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोककर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
RCB vs GT Qualifier 1: 'प्लेऑफ किंग' रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, 9 छक्के जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
Courtesy: x

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार रात क्रिकेट फैंस को एक तूफान देखने को मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्ले से कहर बरपाते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 9 गगनचुंबी छक्के जड़े और एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक दुनिया का कोई भी कप्तान नहीं बना पाया था.

पाटीदार की विस्फोटक बल्लेबाजी

आरसीबी की पारी जब बीच के ओवरों में संभलती हुई नजर आ रही थी, तभी रजत पाटीदार ने आक्रामक अंदाज अपनाया. उन्होंने गुजरात के लगभग हर गेंदबाज को निशाने पर लिया और मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट लगाए. उनकी बल्लेबाजी इतनी खतरनाक थी कि गेंदबाज लाइन और लेंथ दोनों खो बैठे. पाटीदार ने अपनी पारी में 5 चौके और 9 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 280 से ऊपर रहा.

कप्तानी में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

गुजरात के खिलाफ लगाए गए 9 छक्कों के बाद रजत पाटीदार के आईपीएल 2026 में कुल 41 छक्के हो गए हैं. इसके साथ ही वह किसी भी एक टी20 टूर्नामेंट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए. टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई कप्तान एक सीजन में 40 छक्कों का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था. पाटीदार ने यह उपलब्धि हासिल कर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. 

रियान पराग और श्रेयस अय्यर पीछे छूटे

इस रिकॉर्ड के साथ पाटीदार ने कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले रियान पराग ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में असम की कप्तानी करते हुए 40 छक्के लगाए थे. वहीं आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड श्रेयस अय्यर के नाम था. उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए 39 छक्के जड़े थे.

प्लेऑफ में चलता है पाटीदार का बल्ला

रजत पाटीदार का आईपीएल प्लेऑफ रिकॉर्ड भी बेहद शानदार रहा है. उन्होंने अब तक छह प्लेऑफ मुकाबलों में 112 से ज्यादा की औसत और लगभग 193 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इन मैचों में उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकल चुके हैं. यह है कि प्लेऑफ में उनके नाम 24 छक्के दर्ज हैं. आईपीएल नॉकआउट मुकाबलों में सिर्फ सुरेश रैना, एमएस धोनी और कीरोन पोलार्ड ही उनसे ज्यादा छक्के लगा पाए हैं.

Topics