menu-icon
India Daily

महिला टी20 विश्व कप में भारत को झटका, श्रेयांका पाटिल बाहर; इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका

महिला टी20 विश्व कप 2026 के दौरान टीम की अहम ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. अब BCCI ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट की घोषणा भी कर दी है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
महिला टी20 विश्व कप में भारत को झटका, श्रेयांका पाटिल बाहर; इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
Courtesy: X (@JeetN25)

नई दिल्ली: महिला टी20 विश्व कप 2026 में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही भारतीय टीम को बीच टूर्नामेंट एक बड़ा झटका लग गया है. टीम की अहम ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. नीदलैंड के खिलाफ भारत के दूसरे मुकाबले में श्रेयंका का पैर मुड़ गया था जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखी. उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर लेटा कर ले जाया गया. अब बोर्ड ने आधिकारिक जानकारी दी है कि श्रेयंका इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. 

अब भारतीय टीम प्रबंधन ने तेजी से कदम उठाते हुए उनकी जगह युवा खिलाड़ी प्रेमा रावत को टीम में शामिल कर लिया है. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि विश्व कप जैसे बड़े मंच पर प्रेमा अपने पहले अवसर का कितना बेहतर फायदा उठा पाती हैं.

पहली बार राष्ट्रीय टीम में मिला मौका

प्रेमा रावत के लिए यह चयन बेहद खास है, क्योंकि उन्हें पहली बार भारतीय महिला सीनियर टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिला है. घरेलू क्रिकेट और महिला प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया था, जिसके चलते उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

WPL और इंडिया ए में दिखा चुकी हैं प्रतिभा

प्रेमा रावत महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुकी हैं. इसके अलावा वह भारत ए टीम का भी हिस्सा रही हैं. घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण उन्हें सीनियर टीम में डेब्यू का  मौका मिल रहा है. साथ ही उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें भविष्य के बड़े खिलाड़ियों में गिना जा रहा था.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी बड़ी चुनौती

भारतीय टीम का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होने वाला है. लगातार दो जीत के बाद टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है. भारत इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका भी मजबूत टीम मानी जाती है और भारत को कड़ी चुनौती देने की क्षमता रखती है.