menu-icon
India Daily

IPL 2026: प्रफुल हिंगे का ऐतिहासिक डेब्यू, पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर RR को किया तहस-नहस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में हैदराबाद और राजस्थान के मैच में लोगों को वैभव सूर्यवंशी का इंतजार था, लेकिन सबको चौंकाते हुए 19 साल के इतिहास में पहली बार एक गेंदबाज ने पहले ओवर में तीन विकेट लेकर सारे दाव-पेंच बर्बाद कर दिए.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
IPL 2026: प्रफुल हिंगे का ऐतिहासिक डेब्यू, पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर RR को किया तहस-नहस
Courtesy: X

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को जादुई पल देखने को मिला. लीग के 19 साल के लंंबे इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको चौंका कर रख दिया.  सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे ने अपने डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में तीन विकेट चटकाकर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है.

वैभव सूर्यवंशी का इस मैच पहले बल्ला-बोल रहा था, लेकिन अपना डेब्यू कर रहे इस गेंदबाज ने उन्हें गोल्डन डक पर आउट कर दिया. विदर्भ के इस 24 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तूफान के आगे राजस्थान रॉयल्स का मजबूत टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. पहले ओवर में ही इस गेंदबाज के इस प्रर्दशन ने उनके इंस्टा पर भी फॉलोअर बढ़ा दिया. एक ओवर में तीन विकेट के इस जादुई स्पेल ने उन्होंने इतिहास रच दिया. 

डेब्यू ओवर का तूफान

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हिंगे ने जब राजस्थान के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत की, तो किसी को इस चमत्कार की उम्मीद नहीं थी. उनका पहला शिकार वैभव सूर्यवंशी बने. अपनी पहली ही हार्ड-लेंथ गेंद पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को चौंका दिया. पुल शॉट खेलने के चक्कर में गेंद का टॉप एज लगा और विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने शानदार कैच लपक लिया. वैभव गोल्डन डक हुए और स्टैंड्स में मौजूद काव्या मारन खुशी से उछल पड़ी.

दो बड़े विकेट

वहीं दूसरा शिकार ध्रुव जुरेल बना. क्रीज पर आए ध्रुव जुरेल सिर्फ दो गेंद टिक सके. हिंगे की ऑफ-स्टंप के बाहर की घातक लेंथ गेंद ने जुरेल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और सीधा ऑफ-स्टंप उखाड़ दिया. तीसरा शिकार प्रीटोरियस बने. ओवर की छठी गेंद पर हिंगे ने पैड्स पर एक फुल-लेंथ गेंद डाली. बल्लेबाज प्रीटोरियस ने इसे फ्लिक किया, लेकिन गेंद सीधे डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग पर तैनात नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों में समा गई. इस ऐतिहासिक ओवर के बाद पूरे स्टेडियम में गूंजती तालियों के बीच जब खिलाड़ियों ने हिंगे को घेरा, तो कप्तान ईशान किशन अपनी खुशी नहीं छिपा सके. इसके साथ ही अपने अगले ओवर में प्रफूल ने कप्तान रियान पराग का विकेट लेकर पूरा मैच हैदराबाद की ओर कर दिया.

कौन हैं रातों-रात स्टार बने प्रफुल हिंगे?

18 जनवरी 2002 को नागपुर में जन्मे प्रफुल प्रकाश हिंगे एक लंबे कद के दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट गेंदबाज हैं. सपाट पिचों पर भी सटीक लाइन-लेंथ और जबरदस्त उछाल पाना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने 2024-25 सीजन में विदर्भ के लिए अपना सीनियर डेब्यू किया था और रणजी ट्रॉफी (2024-25) व विजय हजारे ट्रॉफी (2025-26) जीतने वाली विदर्भ टीम का अहम हिस्सा रहे हैं.

शानदार रहे हैं आंकड़े

10 फर्स्ट-क्लास मैचों में 26.66 की शानदार औसत से 27 विकेट लेने वाले हिंगे ने विदर्भ प्रो टी20 लीग में अपने नियंत्रित स्पेल (6 मैचों में 8 विकेट) से आईपीएल स्काउट्स का ध्यान खींचा था. अब आईपीएल के अपने पहले ही ओवर में इस युवा प्रतिभा ने साबित कर दिया है कि वह भविष्य के एक बड़े सुपरस्टार हैं.