अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को लेकर हो रही है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले नबी को टीम में जगह नहीं मिलने से फैंस काफी नाराज हैं. सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमी चयनकर्ताओं के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं.
आकिब नबी ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शन किया. उन्होंने सिर्फ 10 मुकाबलों में 60 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया. उनकी गेंदबाजी की सबसे खास बात निरंतरता रही. सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ उन्होंने मैच में नौ विकेट झटके थे. वहीं मध्य प्रदेश के खिलाफ भी उनकी घातक गेंदबाजी ने जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया.
🚨 News 🚨
Presenting #TeamIndia's squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld— BCCI (@BCCI) May 19, 2026Also Read
- Indian Team: क्या टेस्ट में जगह बनाने के लिए खेलना होगा IPL? कप्तान शुभमन की टीम में GT के 7 खिलाड़ियों को मिली जगह
- BCCI से पंगा, डिप्रेशन और फिर... राख से उठकर बादशाह की तरह लौटें ईशान किशन, लिखी क्रिकेट की सबसे बड़ी कमबैक स्टोरी
- INDIAN ODI SQUAD vs AFGHANISTAN: अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट टीम में शामिल, पंत की छुट्टी
भारतीय टीम में इस बार कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला. जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया. युवा चेहरों को टीम में शामिल किया गया लेकिन फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हुई कि आकिब नबी का नाम टीम में नहीं था. सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा कि घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का महत्व आखिर कितना है, अगर इतने अच्छे रिकॉर्ड के बाद भी खिलाड़ी को मौका नहीं मिलता.
Please remember and accept that IPL is the selection criteria for the Indian team and those who feel Ranji Trophy is the selection criteria, then keep dreaming. #INDvsAFG
— Devendra Pandey (@pdevendra) May 19, 2026
रणजी ट्रॉफी के बाद आईपीएल 2026 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदकर बड़ा भरोसा जताया था. इससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई. नबी के पास गति, स्विंग और लंबा स्पेल डालने की क्षमता है, जो टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद जरूरी मानी जाती है. ऐसे में चयन न होना फैंस को और ज्यादा खल रहा है.
7 out of 15 players in this Test team are from GT.
— Aditya Saha (@Adityakrsaha) May 19, 2026
Surprised that Auqib Nabi didn't make it to this squad after an outstanding Ranji. https://t.co/WM4cw8Pid1