Who is Praveen Kumar: पेरिस में इन दिनों पैरालंपिक गेम्स 2024 चल रहे हैं. 9वें दिन भारत ने कुल 2 मेडल जीते. इस दिन छठा गोल्ड भी आया. देश को छठा गोल्ड हाई जंप एथलीट प्रवीण कुमार ने दिलाया. उन्होंने मेंस हाई जंप टी 64 इवेंट में 2.08 मीटर ऊंची जंप के सोने का तमगा हासिल किया. प्रवीण ने इस प्रदर्शन के दम पर एशियन रिकॉर्ड बनाया है, वो पहले एशियाई एथलीट बने हैं, जिन्होंने पैरालंपिक में इतना शानदार प्रदर्शन किया. आइए इस एथलीट के बारे में विस्तार से जानते हैं....
कौन हैं प्रवीण कुमार?
भारतीय पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार नोएडा से आते हैं. उनका जन्म गोविंदगढ़ में हुआ था. 15 मई 2003 को जन्मे इस एथलीट ने बहुत कम समय में इंटरनेशनल स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीतने का सफर आसान नहीं था, क्योंकि प्रवीण का सफर चुनौतियों से भरा रहा है. वो छोटे पैर के साथ पैदा हुए थे, इसलिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. पहले प्रवीण वॉलीबॉल के जुनूनी थे, लेकिन फिर उन्होंने हाई जंप में फोकस किया और महारथी बन गए.
🇮🇳🥇 𝗚𝗢𝗟𝗗 𝗙𝗢𝗥 𝗣𝗥𝗔𝗩𝗘𝗘𝗡! A sensational effort from Praveen Kumar to win the gold medal in the men's high jump T64 event. This is also his second-ever Paralympic medal.
🥈 - Tokyo 2020
🥇 - Paris 2024
👉 𝗙𝗼𝗹𝗹𝗼𝘄 @sportwalkmedia 𝗳𝗼𝗿 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝘀𝗶𝘃𝗲… pic.twitter.com/dkMzdbCrKa— Sportwalk Media (@sportwalkmedia) September 6, 2024Also Read
प्रवीण कुमार की उपलब्धियां