menu-icon
India Daily

Paris Paralympics 2024: 9 दिन तक भारत ने जीते रिकॉर्ड 27 पदक, मेडल टैली में कहां है भारत?

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीटों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. इस बार मेडल की संख्या 27 हो चुकी है. जानिए अब तक कितने गोल्ड, कितने सिल्वर और कितने ब्रॉन्ज मेडल आए हैं.

India Daily Live
Paris Paralympics 2024: 9 दिन तक भारत ने जीते रिकॉर्ड 27 पदक, मेडल टैली में कहां है भारत?
Courtesy: Twitter

Paris Paralympics 2024: इन दिनों पेरिस में पैरालंपिक 2024 की धूम है. यहां दुनिया भर के एथलीट अपने -अपने देश के लिए मेडल जीतने में जुटे हुए हैं. पिछले 9 दिनों में भारत ने कुल 27 पदक जीतकर इतिहास रचा है. इन खेलों में भारत का यह ऑलटाइम बेस्ट प्रदर्शन है. 9वें दिन कुल 2 पदक आए. जिसके बाद मेडल टैलरी में भारत 17वें नंबर पर है. लगभग हर दिन भारत के खाते में मेडल आया है.

9वें दिन भारत के लिए प्रवीण कुमार ने 6वां गोल्ड दिलाया. अब तक कुल 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज आए हैं. साल 2020 में इससे पहले टोक्यो में यह खेल हुए थे, उस टाइम भारत ने इतिहास रचते हुए कुल 19 मेडल हासिल किए थे. इस बार यह रिकॉर्ड टूट गया है.

पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की मेडल टैली के टॉप 5 देश

1. चाइना- अब तक 188 मेडल जीते हैं, जिनमें 83 गोल्ड, 64 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज हैं.

2. ग्रेट ब्रिटेन- अब तक 100 मेडल जीते हैं, जिनमें 42 गोल्ड, 34 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज हैं.

3. अमेरिका- अब तक 86 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 31 गोल्ड, 36 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज हैं.

4. नीदरलैंड- अब तक 48 मेडल जीते है, जिनमें 24 गोल्ड, 14 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

5. इटली- अब तक 63 मेडल जीते हैं, जिनमें 20 गोल्ड, 23 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज हैं.

टारगेट पूरा, मेडल होंगे 30 पार!

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने इतिहास का सबसे बड़ा दल भेजा था. जिसमें कुल 84 एथलीट शामिल थे. मेडल जीतने का टारगेट 25 रखा गया था, जो पूरा हो गया है. इस बार 30 प्लस मेडल आना तय माना जा रहा है.