menu-icon
India Daily

Paris Paralympics 2024: रिकॉर्ड 20 मेडल के साथ Medal Tally में किस नंबर पर है भारत?

Paris Paralympics 2024: पेरिस में इन दिनों पैरालंपिक गेम्स की धूम है.  28  अगस्त से शुरू हुए यह खेल 8 सितंबर तक चलेंगे. भारत ने 84 एथलीट्स का दल भेजा है. जो अब तक 20 मेडल जीत चुके हैं.

India Daily Live
Paris Paralympics 2024: रिकॉर्ड 20 मेडल के साथ Medal Tally में किस नंबर पर है भारत?
Courtesy: Twitter

Paris Paralympics 2024: भारतीय एथलीट पेरिस पैरालंपिक 2024 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले दो दिनों में भारत के खाते में कुल 13 मेडल आए हैं. इस बार महज 6 दिनों मेडल की संख्या 20 हो चुकी है. ये इन गेम्स के इतिहास में देश का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है. पिछली बार टोक्यो में कुल 19 पदक आए थे. इस बार ये आंकड़ा पार हो गया है. 25 प्लस का जो टारगेट रखा गया है, वो भी पार होता दिख रहा है.

भारतीय एथलीट्स ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार मेडल जीते हैं. भारत 20 मेडल के साथ मेडल टैली में 19वें नंबर पर है. वो आने वाले दिनों में अपनी रैंकिंग में और सुधार करना चाहेगा. फिलहाल नंबर एक पर चाइना बना हुआ है, जिसके एथलीट ने सबसे पहले मेडल की सेंचुरी लगाई. 6 दिन के बाद उसके पास 115 मेडल हैं.



पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 की मेडल टैली के टॉप 5 देश

  • 1. चाइना- अब तक 115 मेडल जीते हैं, जिनमें 53 गोल्ड, 40 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज हैं.
  • 2. ग्रेट ब्रिटेन- अब तक 61 मेडल जीते हैं, जिनमें 30 गोल्ड, 18 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं.
  • 3. अमेरिका- अब तक 53 मेडल अपने नाम किए हैं, जिनमें 22 गोल्ड, 22 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज हैं.
  • 4. ब्राजील- अब तक 48 मेडल जीते हैं, जिनमें 14 गोल्ड, 11 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज हैं.
  • 5. फ्रांस- अब तक 38 मेडल जीते हैं, जिनमें 11 गोल्ड, 12 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं.


भारत के खाते में कुल 20 मेडल आए

भारत अब तक 20 पदक जीत चुके हैं. जिसमें 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं..