Paris paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का सफर पूरा हो गया है. 10वें यानी आखिरी दिन देश के खाते में 2 मेडल आए. जिन्होंने पदकों की संख्या 29 पहुंचा दी. इन खेलों में देश का यह ऑल टाइम बेस्ट प्रदर्शन बन गया है. पिछली बार भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 19 मेडल जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. इस बार 29 मेडल आए और पिछला रिकॉर्ड टूट गया. इस तरह भारत ने अपना ऐतिहासिक प्रदर्शन किया.
#SAIDailyWrap: #ParisParaympics2024, Day 1️⃣0️⃣👇🏻
What an incredible day for #TeamIndia🇮🇳 as #ParaAthletics star Navdeep clinched🥇and Simran Sharma grabbed her first #Paralympic medal, a #Bronze🥉.
Come together to #Cheer4Bharat🇮🇳 for one last time tomorrow and give your love… pic.twitter.com/t1TWhQHBat— SAI Media (@Media_SAI) September 7, 2024Also Read
पेरिस पैरालंपिक में भारत ने कुल 84 एथलीट भेजे थे. जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ये साबित कर दिया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं और लगातार अपने प्रदर्शन से धमाल मचाने में सफल हुए हैं. इस बार 25 प्लस मेडल जीतने का टारगेट सेट किया था, जो पूरा हो गया है. मेडल की संख्या 29 हो चुकी है. जिनके दम पर भारत ने मेडल टैली में 16वें नंबर पर फिनिश किया.
After Navdeep’s historic #Gold🥇 and Simran Sharma’s #Bronze🥉, #TeamIndia🇮🇳 proudly takes up the 1⃣6⃣th spot on the🎖️📈
— SAI Media (@Media_SAI) September 7, 2024
A big salute🫡to our incredible para athletes🥳
With 7⃣🥇, 9⃣🥈, and 1⃣3⃣🥉in the bag already, surely it's time to celebrate! 🎉
Everyone, let's… pic.twitter.com/FVXaJvh2He
7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज
भारत ने जो 29 मेडल जीते हैं, उनमें 7 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज हैं. इससे पहले टोक्यो में 5 गोल्ड समेत कुल 19 मेडल थे.
क्या है सबसे खास बात?
देश ने पिछले टोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे. इस बार 17 मेडल तो सिर्फ एथलेटिक्स में ही आ गए हैं. एथलेटिक्स में 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज आए हैं. इस बार दूसरा बेस्ट प्रदर्शन बैडमिंटन में आया, जिसमें हमारे एथलीट्स ने 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते हैं.