Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में चीन का जलवा है. इस देश के एथलीट कमाल कर रहे हैं. अब तब सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने वाले देशों में चीन नंबर एक पर है. उसने कुल 16 गोल्ड जीते हैं. यही वजह है कि वो मेडल टैली में भी नंबर एक पर कब्जा किए हुए है. अगर बात भारत की करें तो पिछले 8 दिनों में भारत के खाते में तीन ब्रॉन्ज आए हैं. अभी इस संख्या में इजाफा हो सकता है. भारत इन तीन मेडल के साथ मेडल टैली में 54वें नंबर पर है. हम आपके लिए मेडल टैली के टॉप 5 देशों की लिस्ट लाए हैं.
Australia has slipped to fourth on the Medal Tally after day eight of the Paris Games.
— 10 Sport (@10SportAU) August 4, 2024
Our solitary gold for the day came in the men's tennis doubles, where Matt Ebden and John Peers pulled off the win over the US in an incredibly tight match.
With just one day remaining of… pic.twitter.com/yv9QtCHTLF
पेरिस ओलंपिक में 3 अगस्त तक अपडेट मेडल टैली (Paris olympics 2024 Medal tally)
इस देश का जलवा बरकरार
पेरिस ओलंपिक में चीन का जलवा बरकरार है. यह देश सबसे ज्यादा गोल्ड के साथ नंबर एक पर बना हुआ है. चीन ने अब तक कुल 27 मेडल जीते हैं, लेकिन उसके पास सबसे ज्यादा 16 गोल्ड हैं. इतने गोल्ड किसी दूसरे देश ने नहीं जीते, इसलिए वो मैडल टैली में नंबर एक पर है. सबसे ज्यादा गोल्ड के हिसाब से ही देशों को मेडल टैली में रैंक मिलता है.