Paris Olympics 2024 Day 9 Full Schedule: इन दिनों फ्रांस की राजधानी पेरिस में ओलंपिक गेम्स 2024 की धूम है. पिछले 8 दिनों में भारत के खाते में 3 ब्रॉन्ज आए हैं. इन खेलों के 9वें दिन एक बार फिर भारतीय एथलीट एक्शन में रहने वाले हैं. सबकी नजर बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन पर है, जिन्हें पुरुष बैडमिंटन के सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन से भिड़ना है. अगर वो यह मैच जीतकर फाइनल में जाते हैं तो भारत का एक और मेडल पक्का हो जाएगा.
पेरिस ओलंपिक के 9वें दिन यानी 4 अगस्त को भारतीय एथलीट्स निशानेबाजी, बॉक्सिंग, हॉकी, गोल्फ, बैडमिंटन जैसे खेलों में जलवा दिखाएंगे. आज भारतीय मेंस हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से भिड़ने वाली है. चलिए आज का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं.
🗓 𝗗𝗮𝘆 𝟵 𝗮𝗻𝗱 𝘀𝗼𝗺𝗲 𝗰𝗿𝘂𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗴𝗮𝗺𝗲𝘀 𝗹𝗶𝗻𝗲𝗱 𝘂𝗽! As we move on to day 9 of #Paris2024, here are some key events lined up for tomorrow 👇
🏑 A huge day awaits the Indian men's hockey team as they face Great Britain in a must-win quarter-final match to keep… pic.twitter.com/SEgGl8LcC6— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 3, 2024Also Read
निशानेबाजी
गोल्फ- पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले: चौथा दौर शुभंकर शर्मा और गगनजीत भुल्लर- दोपहर 12:30 से
हॉकी- भारत बनाम ग्रेट ब्रिटेन पुरुष हॉकी क्वार्टर फाइनल : दोपहर 1:30 बजे से
एथलेटिक्स
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज पहला दौर- पारूल चौधरी- 1: 35 से
पुरुष लंबी कूद क्वालिफिकेशन- जेस्विन एल्ड्रिन- 2:30 बजे से
मुक्केबाजी- महिला 75 किलो क्वार्टर फाइनल-लवलीना बोरगोहेन बनाम चीन की लि कियान, दोपहर 3:02 से
बैडमिंटन- पुरुष एकल सेमीफाइनल लक्ष्य सेन बनाम विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) दोपहर 3:30 से
पाल नौकायन
पुरुष डिंगी रेस सात और आठ- विष्णु सरवनन , दोपहर 3:35 से
महिला डिंगी रेस सात और आठ- नेत्रा कुमानन, शाम 6:05 से.