menu-icon
India Daily

'मैने 2 मेडल जीते, लेकिन अभी भी खुश नहीं', हैट्रिक से चूकने पर क्या बोलीं मनु भाकर?

Manu Bhaker: मनु भाकर भारत के लिए एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली इकलौती एथलीट हैं. 22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं. वो आज तीसरे मैच में गोल्ड पर निशाना साधने उतरी थीं, जिसमें चौथे स्थान पर रहीं. जानिए मैच के बाद उन्होंने क्या कहा...

India Daily Live
'मैने 2 मेडल जीते, लेकिन अभी भी खुश नहीं', हैट्रिक से चूकने पर क्या बोलीं मनु भाकर?
Courtesy: tWITTER

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 के 8वें दिन भारत की स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं.  वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं. शुरुआत में मनु ने बढ़िया खेल दिखाया, लेकिन आखिरी राउंड में उनके तीन शॉट मिस हो गए. यही वजह है रही कि वो मेडल जीतने से चूक गईं. उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था, जिन्होंने 31 स्कोर किए, जबकि मनु का स्कोर 28 पॉइंट्स था. महिलाओं की 25 मीटर स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहने के बाद मनु भाकर भावुक हो गईं. उन्होंने ने कहा कि मैं खुश हूं कि मैंने दो ओलंपिक मेडल जीते हैं, लेकिन, अभी मैं खुश नहीं हूं, क्योंकि मैं चौथी पोजिशन पर रहीं हूं.'

मैच के बाद ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट से बातचीत में मनु भाकर ने बताया कि 'मैं नर्वस थी. मैं एक समय में एक शॉट का तैयारी कर रही थी और उस पर ध्यान दे रही थी, लेकिन मेरे लिए यहां कुछ अच्छा नहीं रहा. मैं आगे भी भारत के लिए पदक जीतने की कोशिश करूंगी. मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और खुद को शांत रखने की कोशिश की, लेकिन यह काफी नहीं था.'



मैं लंच करना चाहूंगी

मनु भाकर ने बताया कि 'ईमानदारी से कहूं तो मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और फोन चेक नहीं कर रही हूं. बाकी स्पर्धाओं में मैंने अच्छा किया, लेकिन यहां अच्छा नहीं कर पाई. पिछले कुछ दिनों से मैं लंच नहीं कर पा रही थी. मैं लंच करना चाहूंगी. अब फ्री हुई तो खाना खाऊंगी, लंच आराम से करूंगी. मनु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा.

टीम इंडिया को ऑल द बेस्ट कहा

गोल्ड मेडल मैच में चौथे स्थान पर रहने वाली मनु ने आगे बताया 'मैंने इस इवेंट के लिए बाकी इवेंट से ज्यादा बेहतर तैयारी की थी. मैंने पर्दे के पीछे काफी मेहनत की है. सिर्फ मैं नहीं, मेरे साथ काफी लोगों ने मेहनत की है. मैं खुश हूं कि मेरे इस सफर में मेरी टीम ने मेरा काफी साथ दिया और मेरे साथ मेहनत की है. मैं टीम इंडिया को ऑल द बेस्ट कहती हूं और भारत आगे और पदक जीतेगा.'

मां के लिए क्या बोलीं मनु भाकर

जब मनु से पूछा गया कि 'जब आप मेडल इवेंट में होती हैं तो आपकी मां कभी मैच नहीं देखतीं, इस पर आपक क्या कहेंगी? इस पर मनु ने बताया 'मैं मां से कहना चाहूंगी कि आपने जो भी त्याग किए, उसके लिए मैं आभारी हूं. आपका बहुत बहुत शुक्रिया और आप एक स्वस्थ्य जीवन जिएं और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.'