Paris olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का आज आखिरी दिन है. रात में क्लोजिंग सेरेमनी रखी गई है. इस बार भारत ने अपने 117 एथलीट पेरिस भेजे थे. मेडल का टारगेट 10 पार रखा गया था, लेकिन सिर्फ 6 ही पदक आए हैं. पिछली बार टोक्यो ओलंपिक में देश के खाते में रिकॉर्ड 7 मेडल आए थे, इस बार यह आंकड़ा भी पार नहीं हुआ. हमारे एथलीट्स ने पूरा दम लगाया, लेकिन वो मेडल को 7 के पार नहीं ले जा पाए. अगर आंकड़ों के नजरिए से देखें तो हमारा प्रदर्शन पिछली बार की अपेक्षा इस बार निराश करने वाला रहा है.
पहला मेडल मनु भाकर ने दिलाया
इस बार भारत के लिए सबसे पहले शूटिंग में मेडल आया था. निशानेबाज मनु भाकर ने 28 जुलाई को प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतकर देश को खुश होने का मौका दिया.
शूटिंग में ही दूसरा मेडल आया
2 दिन बाद उन्होंने 30 जुलाई को मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज जीत लिया. उनके साथ सरबजोत सिंह थे, इस जोड़ी ने ब्रॉन्ज जीतकर पदकों की संख्या 10 पार होने की उम्मीद बढ़ा दी थी, लेकिन आखिर में भारत 6 मेडल पर रुक गया.
तीसरा मेडल शूटर स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज दिलाया
शूटर स्वप्निल कुसाले ने1 अगस्त को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक जीता. वे रियो और टोक्यो में पिछले दो संस्करणों में खाली हाथ लौटे थे, लेकिन इस बार वो उम्मीदों पर खरा उतरे और देश का नाम रोशन किया.
🇮🇳🙌 𝗕𝗿𝗶𝗻𝗴𝗶𝗻𝗴 𝗽𝗿𝗶𝗱𝗲 𝘁𝗼 𝗼𝘂𝗿 𝗻𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻! Aman Sehrawat wins India's sixth medal at #Paris2024 with a fantastic win over Darian Toi Cruz.
— India at Paris 2024 Olympics (@sportwalkmedia) August 9, 2024
🥉 Here's a look at all of India's medallists at the Paris Olympics so far.@Media_SAI @WeAreTeamIndia@Paris2024
👉… pic.twitter.com/LRbd4JPAVF
चौथा मेडल हॉकी टीम ने दिलाया
इस बार भारत के लिए भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज दिलाया. इस मेडल के लिए हुए मैच में टीम इंडिया ने स्पेन को 2-1 से हराया और ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. यह हॉकी टीम के लिए 52 वर्षों में पहला बैक-टू-बैक पदक था.
पांचवा मेडल नीरज ने दिलाया
8 अगस्त को भारत के लिए नीरज ने जैवलिन में सिल्वर दिलाया. नीरज ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता था. उन्होंने इस बार 89.45 मीटर का थ्रो किया. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज को पीछे छोड़ते हुए 92.97 मीटर थ्रो करते हुए गोल्ड जीता.
छठवां मेडल अमन ने दिलाया
भारत के लिए छठवां मेडल अमन सहरावत ने कुश्ती में दिलाया. उन्होंने 57 किलो ग्राम वेट वर्ग में यह कमाल किया. वे अपना पहला ओलंपिक खेल रहे थे.