menu-icon
India Daily

Paris Olympics 2024: ये है भारत का पूरा शेड्यूल, 27 जुलाई को मिलेगा पहला मेडल?

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 का मंच सच चुका है. कुछ देर बाद ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी. इस बार दुनिया भर के 206 देशों के 10500 खिलाड़ी इन गेम्स में हिस्सा लेने रहे हैं. ये सभी एथलीट 32 अलग-अलग खेलों के 329 इवेंट्स में मेडल के लिए दम दिखाते नजर आएंगे.

India Daily Live
Edited By: India Daily Live
Paris Olympics 2024 Full Schedule
Courtesy: Twittwe

Paris Olympics 2024: खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होने वाला है. इसमें अब कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. टोक्यो में रिकॉर्ड 7 मेडल जीतने के बाद भारत इस बार 10 मेडल्स का टारगेट लेकर चल रहा है. हाल ही में हुए एशियाई खेलों 2023 में दमदार प्रदर्शन के बाद एथलीट्स ने मेडल की उम्मीद बढ़ा दी है. इस बार भारत के लिए 117 एथलीट जलवा दिखाने वाले हैं. इनमें 70  पुरुष जबकि 47 महिला खिलाड़ी शामिल हैं.

वैसे तो भारत का ओलिंपिक सफर 25 जुलाई से ही शुरू हो गया है. आज व्यक्तिगत तीरंदाजी राउंड शुरू हो गए हैं, लेकिन पदक जीतने का मौका 27 जुलाई को है. इस दिन भारत अपना खाता खोल सकता है. 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत को मेडल मिल सकता है. भारत के लिए संदीप सिंह/एलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबुता/रमिता जिंदल की जोड़ियां मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के लिए मैदान पर उतरेंगी. 

हम आपके लिए इन खेलों में भारतीय. एथलीट्स का पूरा शेड्यूल लेकर आए हैं.

पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल का पूरा शेड्यूल

तारीख इवेंट समय (IST)
25 जुलाई तीरंदाजी (रैंकिंग राउंड) 13:00 से
26 जुलाई कोई नहीं None
27 जुलाई बैडमिंटन (ग्रुप स्टेज) 12:50 से
  रोइंग 12:30 से
  शूटिंग 12:30 से
  बॉक्सिंग (R32) 19:00 से
  हॉकी (भारत बनाम न्यूजीलैंड) 21:00
  टेबल टेनिस 18:30 से
  टेनिस (R1) 15:30 से
28 जुलाई तीरंदाजी (टीम मेडल मैच) 13: 00 से
  बैडमिंटन 12:00 से
  बॉक्सिंग (R32) 14:46 से
  रोइंग 13:06 से
  शूटिंग (मेडल मैच) 13:06 से
  तैराकी 14:30 से
  टेबल टेनिस (R64) 13:30 से
  टेनिस (R1) 15:30 से
29 जुलाई तीरंदाजी (टीम मेडल मैच) 13:00 से
  बैडमिंटन 13:40 से
  हॉकी (भारत बनाम अर्जेंटीना) 16:15
  रोइंग 13:00 से
  शूटिंग 12:45 से
  टेबल टेनिस (R32) 13:30 से
  टेनिस (R2)  
30 जुलाई तैराकी (मेडल मैच) 00:52 से
  तीरंदाजी 15:30 से
  बैडमिंटन 12:00 से
  बॉक्सिंग 14:30 से
  घुड़सवारी 14:30 से
  हॉकी (भारत बनाम आयरलैंड) 16:45
  रोइंग 13:40 से
  शूटिंग (मेडल मैच) 13:00 से
  टेबल टेनिस (R32) 13:00 से
  टेनिस (R2) 15:30 से
31 जुलाई तीरंदाजी 15:30 से
  बैडमिंटन 12:50 से
  मुक्केबाजी (R16) 15:02 से
  घुड़सवारी 13:30 से
  रोइंग 13:24 से
  शूटिंग (पदक मैच) 13:24 से
  टेबल टेनिस (R32) 13:30 से
  टेनिस (3R) 15:30 से
1 अगस्त तीरंदाजी 13:00 से
  एथलेटिक्स 11 PM से
  बैडमिंटन 12:00 से
  मुक्केबाजी 14:30 से
  गोल्फ 12:30 से
  हॉकी (भारत बनाम बेल्जियम) 13:30
  रोइंग 13:20 से
  नौकायन 15:30 से
  शूटिंग (पदक मैच) 13:00 से
  टेबल टेनिस 13:30 से
  टेनिस 15:30 से
2 अगस्त तीरंदाजी 13:00 से
  एथलेटिक्स 21:40 से
  बैडमिंटन (सेमीफाइनल) 12:00 से
  मुक्केबाजी 19:00 से
  गोल्फ 12:30 से
  हॉकी (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) 16:45
  जूडो (पदक मैच) 13:30 से
  रोइंग (पदक मैच) 13:00 से
  नौकायन 15:30 से
  शूटिंग 12:30 से
  टेबल टेनिस (सेमीफाइनल) 13:30 से
  टेनिस (पदक मैच) 15:30 से
3 अगस्त तीरंदाजी (पदक मैच) 13:00 से
  एथलेटिक्स (शॉट पुट फाइनल) 23:05
  बैडमिंटन (पदक मैच) 12:00 से
  मुक्केबाजी 19:32 से
  गोल्फ 12:30 से
  रोइंग (पदक मैच) 13:12 से
  नौकायन 15:30 से
  निशानेबाजी (पदक मैच) 13:00 से
  टेबल टेनिस (पदक मैच) 17:00 से
  टेनिस (पदक मैच) TBD
4 अगस्त तीरंदाजी (पदक मैच) 13:00 से
  एथलेटिक्स 13:35 से
  बैडमिंटन (पदक मैच) 12:00 से
  मुक्केबाजी (QF/SF) 14:30 से
  घुड़सवारी (फाइनल) 13:30
  गोल्फ (पदक मैच) 12:30
  हॉकी (QF) 13:30 से
  नौकायन 15:30 से
  निशानेबाजी (फाइनल) 12:30 से
  टेबल टेनिस (पदक मैच) 17:00 से
5 अगस्त एथलेटिक्स (5k फाइनल) 22:34 से
  बैडमिंटन (पदक मैच) 13:15 से
  नौकायन 15:30 से
  निशानेबाजी (फाइनल) 13:00 से
  टेबल टेनिस 13:30 से
  कुश्ती 18:30 से
6 अगस्त एथलेटिक्स (लंबी कूद फाइनल) 13:50 से
  मुक्केबाजी (सेमीफाइनल) 01:00 से
  हॉकी (सेमीफाइनल) 17:30 से
  नौकायन (पदक मैच) 15:30 से
  टेबल टेनिस 16:00 से
  कुश्ती (पदक मैच) 14:30 से
7 अगस्त एथलेटिक्स (3k स्टीपलचेज़ फाइनल) 11:00 से
  मुक्केबाजी 01:00 से
  गोल्फ 12:30
  नौकायन 11:00 से
  टेबल टेनिस 13:30 से
  भारोत्तोलन (49 किग्रा फाइनल) 23:00
  कुश्ती (पदक मैच) 14:30 से
8 अगस्त एथलेटिक्स (भाला फेंक फाइनल) 13:35 से
  गोल्फ 12:30
  हॉकी (पदक मैच) 17:30 से
  टेबल टेनिस 13:30 से
  कुश्ती 14:30 से
9 अगस्त मुक्केबाजी (फाइनल) 01:32 से
  एथलेटिक्स (पदक मैच) 14:10 से
  गोल्फ 12:30
  हॉकी (पदक मैच) 14:00 से
  कुश्ती (पदक मैच) 14:30 से
10 अगस्त मुक्केबाजी (पदक मैच) 01:00 से
  एथलेटिक्स (पदक मैच) 22:20 से
  गोल्फ (पदक मैच) 12:30 से
  टेबल टेनिस (पदक मैच) 13:30 से
  कुश्ती 15:00 से
11 अगस्त मुक्केबाजी (पदक मैच) 01:00 से
  कुश्ती (पदक मैच) 14:30 से