Paris Olympics 2024: भारत में ऐसे फ्री देख पाएंगे लाइव स्ट्रीमिंग
India Daily Live
25 Jul 2024
पेरिस ओलंपिक 2024
पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है. इस बार दुनिया भर से 10 हजार से ज्यादा एथलीट जलवा दिखाने को तैयार हैं.
206 देशों के 10500 खिलाड़ी
पेरिस ओलंपिक में 206 देशों के 10500 खिलाड़ी इन गेम्स में हिस्सा लेने रहे हैं. इस बार 32 अलग-अलग खेलों के 329 इवेंट्स होंगे.
26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी
भारतीय समय अनुसार 26 जुलाई को रात करीब 11 बजे से पेरिस में ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी, जो अगले दिन यानी 27 जुलाई तक चलेगी.
117 एथलीट का भारतीय दल
पेरिस ओलंपिक में भारत ने 117 एथलीट्स का दल भेजा है, जिसमें 70 पुरुष जबकि 47 महिला एथलीट शामिल हैं.
कहां देख पाएंगे लाइव
अगर आप भारत के रहने वाले हैं तो पेरिस ओलंपिक को टीवी और मोबाइल पर लाइव देख सकते हैं.
इन चैनल्स पर लाइव स्ट्रीमिंग
पेरिस 2024 ओलंपिक का भारत में कई स्पोर्ट्स18 नेटवर्क टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.
हिंदी-अंग्रेजी में कहां देखें
पेरिस ओलंपिक के इवेंट्स को आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 - 1 और स्पोर्ट्स 18 - 1 एचडी पर अंग्रेजी में देख सकते हैं, स्पोर्ट्स 18 - 2 चैन पर हिंदी में लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
मोबाइल पर ऐसे देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग
पेरिस 2024 ओलंपिक की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर फ्री में उपलब्ध होगी. आप इसे मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे.