menu-icon
India Daily

Paris Paralympics 2024: आज फिर होगी मेडल की बारिश? एक्शन में दिखेंगी अवनि-मोना, देखें 3 सितंबर का पूरा शेड्यूल

Paralympics 2024 Day 6 Schedule of India:  पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भारत के एथलीट ने 2 सितंबर को कमाल करते हुए 8 मेडल जीत लिए. मेडल की संख्या 15 हो चुकी है. इस बार 25 प्लस का टारगेट रखा गया है. यह टारगेट पूरा होता दिख रहा है. पिछली बार भारत के खाते में कुल 19 मेडल थे. इस बार यह रिकॉर्ड टूट सकता है.

India Daily Live
Paris Paralympics 2024: आज फिर होगी मेडल की बारिश? एक्शन में दिखेंगी अवनि-मोना, देखें 3 सितंबर का पूरा शेड्यूल
Courtesy: Twitter

Paralympics 2024 Day 6 Schedule of India: पेरिस में चल रहे पैरालंपिक गेम्स का आज छठवां दिन है. आज भारत की झोली में एक बार फिर मेडल की बारिश हो सकती है. इन गेम्स के 5वें दिन देश ने कुल 8 मेडल जीते. जिसने पदकों की संख्या 15 कर दी है. अब आज अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल एक बार फिर एक्शन में होंगी. दोनों इस बार महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 क्वालिफिकेशन इवेंट में भाग लेंगी. माना जा रहा है कि वो फाइनल के लिए प्रतिस्पर्धा करें और मेडल जीतेंगी. इसके अलावा भाग्यश्री जाधव शॉट-पुट फाइनल में होंगी, जबकि पूजा महिलाओं की रिकर्व तीरंदाजी इवेंट में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. 

पेरिस  पैरालंपिक 2024, देखिए 3 सितंबर का पूरा शेड्यूल

पैरा शूटिंग- महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 (क्वालीफिकेशन) - मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा, दोपहर 1:00 बजे

पैरा एथलेटिक्स- महिला शॉट पुट F34 फाइनल - भाग्यश्री जाधव, 2:28 PM 

पैरा तीरंदाजी- महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन 1/8 एलिमिनेशन - पूजा, 3:20 PM

पैरा शूटिंग- महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 (फाइनल) - मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा (अगर क्वलीफाई किया), 7:30 PM

पैरा तीरंदाजी- महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन क्वार्टरफाइनल - पूजा (अगर क्वलीफाई किया), 
9:21 PM

पैरा तीरंदाजी- महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन सेमीफाइनल - पूजा (अगर क्वलीफाई किया), 
9:55 PM

पैरा तीरंदाजी- महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन कांस्य पदक मैच - पूजा (अगर क्वलीफाई किया), 
10:27 PM

पैरा एथलेटिक्स- महिलाओं की 400 मीटर टी20 फाइनल - दीप्ति जीवनजी (अगर क्वलीफाई किया), 10:38 PM

पैरा तीरंदाजी- महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्वर्ण पदक मैच - पूजा (अगर क्वलीफाई किया), 
10:44 PM

पैरा एथलेटिक्स- पुरुषों की ऊंची कूद टी63 फाइनल - शरद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और शैलेश कुमार, 11:50 PM 

पैरा एथलेटिक्स- पुरुषों की भाला फेंक F46 फाइनल - अजीत सिंह यादव, रिंकू और सुंदर सिंह गुर्जर, 12:13 AM