Asia Cup 2025: एशिया कप में आज पाकिस्तान का मैच UAE से होने वाला था. अब खबर आ रही है कि पाकिस्तान ये मैच नहीं खेलेगा. पाकिस्तान की टीम अब तक दुबई स्टेडियम नहीं पहुंची है. इतना ही नहीं, टीम होटल से भी नहीं निकली है. इसी के साथ पाकिस्तान एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. क्योंकि अब यूएई को वॉकओवर मिल गया और दो अंक के साथ मेजबान टीम यूएई ने सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर जाएगा.
पाकिस्तान अब तक दुबई स्टेडियम नहीं पहुंची है। इतना ही नहीं, टीम होटल से भी नहीं निकली है। भारत और पाकिस्तान के मैच में हैंडशेक को लेकर विवाद हुआ था. भारत के प्लेयर्स ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद पाकिस्तान ने इसकी शिकायत आईसीसी की थी और रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के सभी मैचों से हटाने की मांग की थी, लेकिन ICC ने इस पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है. जिसके बाद अटकलें थीं कि पाकिस्तान यूएई के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेगा.
विवाद पर कल शाम पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गाया. इसके बाद टीम का कोई खिलाड़ी प्रैक्टिस करने स्टेडियम नहीं पहुंचा. टीम कोई खिलाड़ी होटल से भी बाहर नहीं निकला है.
किस बात को लेकर है विवाद
14 सितंबर को पाकिस्तान और भारत के बीच लीग मुकाबला खेला गया. इस मैच को लेकर भारत में भी फैंस बंटे हुए थे.आखिरकार मैच हुआ. टॉस करने आए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ मिलाने से मना कर दिया. मैच खत्म होने बाद भी किसी भारतीय खिलाड़ी ने पाकिस्तान के प्लेयर्स से औपचारिक हाथ नहीं मिलाया. इसके बाद पाकिस्तान ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के सामने भारतीय टीम की शिकायत दर्ज कराई थी.