PAK vs BAN: आईसीसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को थोड़ी राहत मिली है. पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर जीत हासिल की है. बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में पाकिस्तान को 205 रन का टारगेट दिया है. जवाब में पाकिस्तान ने 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया.
पाकिस्तान की तरफ से फखर जमान 81 रन की पारी खेली.अब्दुल्लाह शफीक 68 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की. बांग्लादेश के लिए तीनों विकेट ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने लिए. कप्तान बाबर आजम 9 रन बनाकर आउट हुए.
Pakistan win by seven wickets and 105 balls to spare! 👏@iMRizwanPak and @IftiMania give the finishing touches after brilliant knocks by the openers 👊#PAKvBAN | #CWC23 | #DattKePakistani pic.twitter.com/qmKwP26G8H
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 31, 2023
पाकिस्तान को ये जीत चार हार के बाद मिली है. इस जीत से टीम 7 मैचों में से 3 जीत और 4 हार के बाद 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है. पाकिस्तान को दो और मैच खेलने हैं. अगर दोनों मैच पाकिस्तान जीत जाता है तो 10 पॉइंट्स हो जाएंगे.
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने बोर्ड पर 204 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा 56 रन महमूदुल्लाह ने बनाए. उनके अलावा लिटन दास ने 45 और कप्तान शाकिब ने 43 रनों की पारी खेली. शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम ने को 3-3 विकेट मिले. हारिस राऊफ ने 2 विकेट लिए. जवाब में बाबर ब्रिगेड ने 32.3 ओवरों में ही यह मुकाबला जीत लिया.