IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. इस कारनामे के कारण उनका बोलबाला अब पाकिस्तान की सरजमीं पर भी दिख रहा है. वहां के क्रिकेट एक्सपर्ट और टीवी पर्सनैलिटी डॉ. नौमान नियाज ने वैभव को जेनेटिक जिन्न तक बता दिया. उनका कहना है कि वैभव की बल्लेबाजी क्रिकेट के खिलाड़ियों जैसी बिल्कुल नहीं है. उनके शॉट देख लगता है कि जैसे बेसबॉल खिलाड़ी अपनी पूरी ताकत से गेंद पर कहर बरपा रहा हो.
पाकिस्तानी क्रिकेट इतिहासकार डॉ. नौमान नियाज ने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव जिस तरह अपने शरीर का इस्तेमाल करते हैं, वह बेहद खास है. वैभव की बैक-लेग पोजिशन, हिप रोटेशन और बैलेंस उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाते हैं. यही वजह है कि वह बड़े-बड़े छक्के बेहद आसानी से लगा लेते हैं. उन्होंने कहा कि वैभव की तकनीक कई मायनों में बेसबॉल के पावर-हिटर्स जैसी नजर आती है.
Pakistani 'expert' Dr Nauman Niaz calls boy wonder Vaibhav Sooryavanshi a "Genetic Djinn"
"He has brought baseball mechanics in cricket. He utilizes a strong back leg, an inward body coil, and manufactured hip rotation commonly seen in baseball hitters. He is a genetic djinn." pic.twitter.com/zaCzjqP8XF— Brutal Truth (@sarkarstix) May 29, 2026Also Read
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारियों के वीडियो पाकिस्तान में भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर ने अपने शो में कहा कि भारत में भले आईपीएल हो रहा हो लेकिन पाकिस्तान में भी लोग वीपीएन के जरिए वैभव की बल्लेबाजी देख रहे हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों को वैभव से सीख लेने की जरूरत है. शो के दौरान यह भी दावा किया गया कि अगर भविष्य में वैभव का सामना शाहीन अफरीदी या हारिस रऊफ जैसे गेंदबाजों से हुआ, तो मुकाबला बेहद दिलचस्प रहेगा.
एक तरफ कई पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी वैभव की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उनकी उम्र को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. वरिष्ठ खेल पत्रकार अब्दुल गफार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें यकीन नहीं होता कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं.
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. उन्होंने कई मौकों पर अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई है. एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी 29 गेंदों में 97 रन की पारी को इस सीजन की सबसे खतरनाक पारियों में गिना जा रहा है. इस सीजन में वह ऑरेंज कैप की रेस में भी सबसे आगे चल रहे हैं.