Kane Williamson: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. पहले दिन कीवी टीम ने 8 विकेट खोकर 319 रन बनाए हैं. करीब तीन महीने बाद मैदान पर लौटे केन विलियमसन बढ़िया लय में दिखे. उन्होंने पहली पारी में 93 रनों की पारी खेली, लेकिन शतक पूरा करने से चूक गए.
पिछले 5 दिनों में केन विलियमसन को यह दूसरा बड़ा झटका है, क्योंकि 24 और 25 नवंबर को हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन में वो अनसोल्ड रहे थे और अब 33 वां टेस्ट शतक पूरा करने से चूक गए. केन विलियमसन के साथ साल 2018 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब वो नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए.
Kane Williamson missed his deserved Century on his Test return by just 7 runs..💔
— Pratyush Halder (@pratyush_no7) November 28, 2024
- This is the 1st time in 6 years, he got out in the 90's....🤯#ENGvNZL #NZvsENG #ENGvsNZ pic.twitter.com/7LJWLf9Oek
IPL 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहे
आईपीएल के 18वें सीजन के लिए जेद्दा में 2 दिन का मेगा ऑक्शन हुआ, जिसमें विलियमसन भी उतरे थे, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला. इससे पहले केन विलियमसन कई आईपीएल टीमें के लिए खेल चुके हैं, लेकिन इस बार वे दुनिया की सबसे बड़ी लीग में नजर नहीं आएंगे. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.
If kane Williamson would be as much Lucky as Virat Kohli, he'll be undoubtedly declared as GOAT of test cricket.#ENGvNZL pic.twitter.com/LK8kRH0SIc
— Schrodinger 🕊️ (@5ulphuric_Acid) November 28, 2024
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं लिया
केन विलियमसन ने अगले साल के लिए न्यूजीलैंड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं लिया है. मतलब वो अपनी मर्जी से खेलेंगे. लंबे समय से मैदान से बाहर रहने के बाद भी वो आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 3 पर काबिज हैं.