menu-icon
India Daily

'ग्रेटेस्ट राइवलरी' डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो हुआ जारी, भारत-पाकिस्तान के ये खिलाड़ी आए नजर, जानें कब और कहां देख सकेंगे डॉक्यूमेंट्री

India vs Pakistan Documentray Promo: दरअसल, सामने आए प्रोमो में भारत के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. इसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग का नाम भी शामिल है. सहवाग के अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी इसमें देखा गया है. इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी दिखाई दिए हैं.

mishra
'ग्रेटेस्ट राइवलरी' डॉक्यूमेंट्री का प्रोमो हुआ जारी, भारत-पाकिस्तान के ये खिलाड़ी आए नजर, जानें कब और कहां देख सकेंगे डॉक्यूमेंट्री
Courtesy: X

India vs Pakistan Documentray Promo: भारत और पाकिस्तान के राजनैतिक संबंध बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं. दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं होता है. इसके अलावा जब ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर वापस आती हैं, तो दोनों के बीच की द्वंदिता देखने को मिलती है. फैंस में एक अलग प्रकार का जोश देखने को मिलता है और इसी को देखते हुए अब इसके लिए डॉक्यूमेंट्री सामने आई है.

बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर कई बार भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं. तो वहीं सबसे अधिक इंडिया और पाकिस्तान के मैच से ही रेवेन्यू आता है. ऐसे में इस मुकाबले की लोकप्रियता को देखते हुए अब इसको लेकर एक डॉक्यूमेंट्री आ रही है और इसमें भारत और-पाकिस्तान के कई खिलाड़ी भी दिखाई देंगे.

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी आएंगे नजर

दरअसल, सामने आए प्रोमो में भारत के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं. इसमें टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज विरेन्द्र सहवाग का नाम भी शामिल है. सहवाग के अलावा भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी इसमें देखा गया है. इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी दिखाई दिए हैं. इस प्रोमो में फिलहाल ये 3 खिलाड़ी नडर आए हैं और इसका वीडियो सोशल मीडियापर खूब वायरल हो रहा है.

कब और कहां देख सकेंगे डॉक्यूमेंट्री

अगर इस डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो इसे दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये डॉक्यूमेंट्री 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है और दर्शकों को इसके लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के रोमंच को दिखाया जाने वाला है. 

मुकाबले में भी दिखती है दुश्मनी

अगर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों की बात करें तो इसमें फैंस की भावनाएं भी बाहर सामने आती है. टीम इंडिया और मेन इन ग्रीन पिछले कुछ समय से आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आते हैं और इसी वजह से इन मुकाबलों को लेकर और भी अधिक इंतजार होता है.