menu-icon
India Daily

वो क्रिकेटर जिसे रेप केस में हुई 8 साल की सजा, जेल भी गया, अब मिल गई क्लीन चिट, क्या खेलेगा T20 वर्ल्ड कप

Sandeep Lamichhane: नेपाल के स्टार स्पिनर संदीप लामिछाने को रेप केस के मामले में दो दिन चली सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है.

India Daily Live
वो क्रिकेटर जिसे रेप केस में हुई 8 साल की सजा, जेल भी गया, अब मिल गई क्लीन चिट, क्या खेलेगा T20 वर्ल्ड कप

Sandeep Lamichhane: संदीप लामिछाने...ये वो क्रिकेटर हैं, जिन्होंने बहुत की कम उम्र में इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ी. वे आईपीएल में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं. 2018 में  नेपाल के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले संदीप का करियर तेजी से बढ़ रहा था, लेकिन साल 2022 में जब रेप केस में उनका नाम आया तो लगा कि एक और टैलेंटेड क्रिकेटर का करियर डूब गया, क्योंकि उन्हें 8 साल की सजा सुना गई थी. जिसके बाद गिरफ्तारी हुई और वो जेल भी गए, लेकिन यह क्रिकेटर एक बार फिर चर्चा में है.

संदीप लामिछाने को पाटन हाई कोर्ट ने रेप केस में बरी कर दिया. अब एक बार फिर संदीप अपनी जादुई गेंदबाजी से धमाल मचाते दिखेंगे. कहा तो ये भी जा रहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 के लिए घोषित की गई टीम में भी एंट्री मिल सकती है.

दरअसल, सितंबर 2023 में एक 17 साल की लड़की ने काठमांडू के एक पुलिस थाने में संदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें उसने रेप का आरोप लगाया था. इस मामले में इसी साल 10 जनवरी को काठमांडू की एक अदालत ने क्रिकेटर को 8 साल की सजा सुनाई थी, कोर्ट के इस फैसले को संदीप ने हाई कोर्ट में चुनौती दी और उन्हें सफलता भी मिली है. अब लामिछाने अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में चयन के लिए उपलब्ध होंगे.

पाटन हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

संदीप के केस पर पाटन हाई कोर्ट ने मंगलवार और बुधवार को सुनवाई चली, जिसके बाद कोर्ट ने जिला अदालत का फैसला पलट दिया और संदीप को क्लीन चिट दे दी. संदीप ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. न्यायाधीश सुदर्शन देव भट्टा और अंजू उपेत्री की संयुक्त पीठ ने लामिछाने को सभी आरोपों से मुक्त किया है.

T20 World Cup टीम में होंगे संदीप लामिछाने?

1 जून 2024 से टी 20 विश्व कप होना है, जिसके लिए नेपाल टीम का ऐलान हो गया है. जिसमें संदीप लामिछाने को जगह नहीं दी गई थी. हाई कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने उन पर लगा बेन भी हटा दिया है. इसलिए उनके विश्व कप टीम में शामिल होने की संभावना प्रबल हो गई है. टीम में 25 मई से पहले बदलाव किया जा सकता है.

संदीप लामिछाने का क्रिकेट करियर

संदीप लामिछाने के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने टी-20 में 52 पारियों में 98 विकेट भी लिए हैं. उन्होंने 51 वनडे में 112 विकेट लिए और 376 रन बनाए. वे आईपीएल में नेपाल की तरफ से खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. साल 2018 में इस स्पिनर को दिल्ली कैपिटल्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा था.

सबसे तेज 100 विकेट

संदीप के नाम वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने सिर्फ 42 मैचों में 100 शिकार करके अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को पछाड़ दिया था, जिन्होंने 44 मैच लिए थे.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए नेपाल टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुरतेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजवंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अविनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी.