IND vs ENG Test Series 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 टेस्ट मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने 4-1 से कब्जा किया. आखिरी टेस्ट में भारत ने पारी और 64 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की. इस सीरीज में आर अश्विन ने 500 विकेट लिए. उन्होंने 100वें टेस्ट में कमाल करते हुए कुल 9 शिकार किए और उसे यादगार बनाया. 5 मैच खत्म होने के बाद इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वो नंबर एक पर रहे.
There's no beating Ashwin on his home turf 🔥 #INDvENG pic.twitter.com/PqqZ5Fkj9u
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 9, 2024Also Read
भारत और इंग्लैंड के बीच हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के टॉम हार्टले हैं, जिन्होंने 22 शिकार किए हैं. तीसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं, जिन्होंने 20 विकेट निकाले हैं. तीसरे नंबर पर भारतीय स्टार जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने कुल 19 शिकार किए हैं. पांचवे नंबर पर चाइनामैन कुलदीप यादव हैं, जिन्होंने फिरकी का जादू दिखाया और कुल 19 शिकार किए.
पहला टेस्ट- इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता
दूसरा टेस्ट- भारत ने 106 रनों से जीता.
तीसरा टेस्ट- भारत ने 434 रनों से जीता.
चौथा टेस्ट- भारत ने 5 विकेट से जीता.
पांचवा टेस्ट- भारत ने पारी और 64 रन से जीता.