menu-icon
India Daily

Most Century in 2023: सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

Most Century in 2023: साल 2023 में शतकों की बारिश हुई है. सबसे ज्यादा सेंचुरी टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के बल्ले से निकली हैं. देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
Most Century in 2023: सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, लिस्ट में कई दिग्गज शामिल

Most Century in 2023: साल 2023 अब खत्म होने की कगार पर है. कुछ ही घंटों पर नए साल 2024 का आगमन होगा. क्रिकेट जगह में इस साल शतकों की बारिश हुई है. सबसे बड़े शतकवीर विराट कोहली रहे, जिन्होंने एक भी टी20 मैच नहीं खेला, इसके बाद भी इस साल सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में नंबर एक पर हैं. उनके बल्ले से कुल 8 शतक निकले हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. 

नंबर एक पर कोहली, दूसरे नंबर पर गिल

विराट कोहली ने साल 2023 में सबसे ज्यादा शतक जमाए हैं. उनके नाम इस साल सभी फॉर्मेट में 8 शतक दर्ज हैं. दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के ही स्टार ओपनर शुभमन गिल का नाम है, जिन्होंने इस साल तीनों फॉर्मेट में कमाल का खेल दिखाया है. उन्होंने 7 शतक जमाए हैं. गिल ने इस साल टेस्ट में 1 शतक, वनडे में 5 और टी-20 में 1 शतक लगाया है. 

2023 में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

PLAYER MATCHES INNINGS CENTURIES HIGH SCORE
Virat Kohli (IND) 35 36 8 186
Shubman Gill (IND) 48 52 7 208
Daryl Mitchell (NZ) 49 53 6 134
Quinton de Kock (SA) 23 23 5 174
Devon Conway (NZ) 33 39 5 152*
Najmul Hossain Shanto (BAN) 40 43 5 146
Temba Bavuma (SA) 25 27 4 172
Fakhar Zaman (PAK) 24 22 4 180*
Dawid Malan (ENG) 25 25 4 140
Aiden Markram (SA) 35 37 4 175

2023 विराट के लिए शानदार रहा

साल 2023 विराट कोहली के लिए बेहद शानदा रहा है. वह इस साल सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. उन्होंने साल 2023 में खेले गए 35 मैचों में 2048 रन बनाए हैं. इस दौरान 8 शतक और 10 अर्धशतक जमाए हैं. उनका बैटिंग औसत 72.47 रहा है. 

तीसरे, चौथे और 5वें नंबर पर कौन?

सबसे ज्यादा शतक जमाने की लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी डेरिल मिचेल हैं, जिन्होंने 6 शतक जमाए हैं. उनके बाद चौथे साउथ अफ्रीका के ओपनर क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 5 सेंचुरी जमाई हैं. फिर न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे (5) और बांग्लादेश के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज नजमुल हुसैन शान्तो (5) शतकों के साथ छठवें नंबर पर हैं.

इन खिलाड़ियों ने लगाए हैं 4-4 शतक

साल 2023 में 4 सेंचुरी जमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कई दिग्गज शामिल हैं. इनमें टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा, साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा, पाकिस्तान के ओपनर फखर जमां, इंग्लैंड के ओपनर डेविड मलान और साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज एडन मारक्रम का नाम शामिल हैं, इन सभी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4-4 शतक जड़े हैं.