menu-icon
India Daily

MI से होगी हार्दिक पांड्या की विदाई! कप्तानी पर लटक रही तलवार, सीनियर प्लेयर से नाराज फ्रेंचाइजी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीनी जा सकती है. पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन में सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
MI से होगी हार्दिक पांड्या की विदाई! कप्तानी पर लटक रही तलवार, सीनियर प्लेयर से नाराज फ्रेंचाइजी
Courtesy: X (@CricketCentrl)

नई दिल्ली: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा. इस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. यह केवल इसी साल की कहानी है बल्कि जब से हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तब से टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि पिछले साल टीम गिरते पड़ते किसी तरह प्लेऑफ में पहुंच गई थी लेकिन आगे का सफर तय नहीं कर पाई थी.  

अब टीम के अंदर से बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीनी जा सकती है. पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन में सिर्फ चार मुकाबले जीत सकी और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब भविष्य को लेकर गंभीर मंथन करता नजर आ रहा है. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि टीम मैनेजमेंट अब सिर्फ कप्तानी ही नहीं, बल्कि हार्दिक की टीम में भूमिका पर भी विचार कर सकता है.

कप्तानी संभालने के बाद बढ़ा दबाव

गुजरात टाइटन्स को खिताब दिलाने के बाद हार्दिक जब मुंबई इंडियंस लौटे थे, तब उन्हें रोहित शर्मा का आदर्श उत्तराधिकारी माना जा रहा था. लेकिन मैदान पर कहानी बिलकुल अलग नजर आई. IPL 2024 में उन्हें घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में लगातार हूटिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

वहीं 2026 सीजन में टीम का प्रदर्शन और खराब हो गया. इस सीजन हार्दिक बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही रोल में फेल रहे. ऐसे में उनकी कप्तानी कप्तानी और प्रदर्शन दोनों पर सवाल खड़े है रहे हैं जिस कारण रिपोर्ट्स का कहना है कि अगले साल हार्दिक पांड्या से एमआई की कप्तानी छीनी जा सकती है. 

स्टार खिलाड़ियों के बावजूद फ्लॉप रही टीम

दरअसल, मुंबई इंडियंस के पास रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे बड़े खिलाड़ी मौजूद थे. इसके बावजूद टीम लय हासिल नहीं कर सकी. बुमराह इस पूरे सीजन अपना इम्पैक्ट छोड़ने में नाकाम रहे, जबकि बल्लेबाजी में भी निरंतरता की कमी दिखाई दी. 

ड्रेसिंग रूम में भी उठे सवाल

रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम के अंदर अनुशासन और रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई. कोचिंग स्टाफ द्वारा दिए गए सुझावों को कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों ने गंभीरता से नहीं लिया, जिस कारण कोचिंग स्टाफ कई सीनियार खिलाड़ियों से खफा हैं. अब कहा जा रहा है मैनेजमेंट इस पर एक्शन ले सकती है. 

फिलहाल मुंबई इंडियंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है. कप्तानी में बदलाव से लेकर टीम कॉम्बिनेशन तक, हर विकल्प पर चर्चा होने की संभावना है.

Topics