IPL 2026 में राजस्थान और हैदराबाद के बीच हुए एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी की पारी ने सबके होश उड़ा दिए. उन्होंने SRH के गेंदबाजों के जमकर धुलाई की. वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन ठोके. साथ ही आईपीएल में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. उनकी इस पारी ने राजस्थान को आसान जीत दिला दी. अब फाइनल में प्रवेश करने के लिए RR का मुकाबला शुभमन गिल की GT से होगा. इसी बीच वैभव को आईपीएल की हर टीम के फैंस अपना बनाने की होड़ में लग गए. खासकर मुंबई इंडियंस के फैंस एंटीलिया में फ्लैट और 30 करोड़ देकर वैभव को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहते हैं.
हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने मुल्लांपुर के मैदान पर रनों की बरसात की. 29 गेंदों में खेली गई इस पारी में वैभव ने सिर्फ चौकों और छक्कों से 92 रन बनाए. अंत में 97 रन बनाकर वो सबसे तेज शतक से चूक गए. उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के लगाकर सबको अपनी ताकत का मुजाहिरा दिखाया.
How will RR even stop MI from offering Vaibhav a 30Cr IPL salary and a flat in Antilia? pic.twitter.com/BwdK7InfP2
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) May 27, 2026Also Read
- 'वो तो क्रिकेट के भगवान हैं...' वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के कायल हुए सचिन तेंदुलकर, तारीफ सुनकर गदगद हुआ युवा स्टार
- क्या कल खत्म हो जाएगा गुजरात टाइटंस का सफर? GT के खिलाफ डराने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
- Qualifier 2 में फाइनल की जंग! करो या मरो मुकाबले में आमने-सामने होंगी GT vs RR, जानिए पिच किसका देगी साथ
वैभव की इस जादुई पारी के बाद हर टीम के फैंस उनको अपने टीम की जर्सी में देखना चाहते हैं. उनको देखने के लिए फैंस किसी हद तक जा सकते हैं. इस भीड़ में सबसे आगे मुंबई इंडिंयस के फैंस दिखे, जिन्होंने मजेदार अंदाज में वैभव को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए मीम्स और कमेंट्स किए.
How will RR even stop MI from offering Vaibhav a 30Cr IPL salary and a flat in Antilia?
by u/No-Expert-4975 in MumbaiIndians
मुंबई इंडियंस के फैंस ने ट्वीट कर लिखा कि, "RR आखिर MI को वैभव को 30 करोड़ रुपये की IPL सैलरी और एंटीलिया में एक फ्लैट देने से कैसे रोक पाएगा?" वहीं दूसरे फैन ने मजाक में लिखा कि, "अनंत की जगह उनके छोटे बेटे वैभव को भी घोषित किया जा सकता है." एक यूजर ने रेडिट पर लिखा, अगर पोचिंग की बात सच है (जो शायद है). मुझे सच में लगता है कि वे वैभव की जगह कोई भी खिलाड़ी दे देंगे.